हवाई जहाज में सफर आमतौर पर आराम, सुकून और बादलों के बीच की खूबसूरत यात्रा के लिए जाना जाता है. लेकिन कभी-कभी यही सफर अचानक ऐसा ड्रामा बन जाता है कि लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगते हैं और कुछ ही घंटों में वह क्लिप सोशल मीडिया पर तूफान की तरह फैल जाती है. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें फ्लाइट के अंदर वेज और नॉनवेज खाने को लेकर ऐसा घमासान छिड़ गया कि यात्रियों के साथ-साथ फ्लाइट स्टाफ को भी बीच-बचाव करना पड़ गया.
चिकन को लेकर फ्लाइट में छिड़ा युद्ध
दरअसल वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाइट की सीट पर बैठे एक लड़के के हाथ में चिकन का खाना है और वह आराम से उसे खा रहा होता है. इसी दौरान उसके पास वाली सीट पर बैठी लड़की अचानक गुस्से में आ जाती है. लड़की का कहना है कि वह प्योर वेजिटेरियन है और उसके सामने बैठकर चिकन खाना गलत है. चिकन देखते ही वह भड़क जाती है और लड़के पर आपत्ति जताने लगती है.
अगर वेज खाकर इस तरह से हिंसक होना है तो फिर जानवरों को मारकर खाने वाले ही ठीक हैं…. pic.twitter.com/qjSZ0BF7FZ
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) March 8, 2026
पास बैठे पैसेंजर को चिकन खाता देख भड़की लड़की
वीडियो में लड़की साफ कहती सुनाई देती है कि जानवरों को मारकर खाना उसे बिल्कुल पसंद नहीं है और वह ऐसी चीजों को देख भी नहीं सकती. वहीं लड़का भी पीछे हटने को तैयार नहीं दिखता. उसका कहना है कि उसने फ्लाइट में जो खाना ऑर्डर किया है, वह उसे खाने का पूरा हक रखता है और उसे चिकन बेहद पसंद है. इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस और तेज हो जाती है.
देखते ही देखते गर्मा गया माहौल
वीडियो में देखते ही देखते लड़की और लड़के के बीच इतनी तीखी बहस होती दिखाई दे रही है कि कुछ देर के लिए फ्लाइट का माहौल ही गर्म हो जाता है. कोई इसे खाने की आजादी बता रहा है तो कोई इसे संवेदनशीलता का मामला. कुल मिलाकर, बादलों के बीच उड़ती फ्लाइट में वेज-नॉनवेज की बहस ने इंटरनेट पर नया विवाद खड़ा कर दिया है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: क्या वाकई जमीन पर एयरबेस के डिजाइन बना रहे ईरानी? देखें अमेरिका को धोखा देने वाले वायरल वीडियो
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….कोई कुछ भी खाए, भावना आहत वालों को दिक्कत होने लगती है. एक और यूजर ने लिखा…वेज खाने वाले ज्यादा हिंसक होते हैं, इसलिए लड़ पड़ते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मैं चिकन खाते हुए इस लड़ाई को देख रही हूं.
यह भी पढ़ें: Video: पानी के दरिंदे को फाड़ खा गया जंगल का राजा, नदी किनारे जमकर दहाड़ी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.