आज ही के दिन यानी की 22 अप्रैल को बलदेव राज चोपड़ा का जन्म हुआ था। बलदेव राज चोपड़ा को बी.आर चोपड़ा के नाम से भी जाना जाता है। बी.आर चोपड़ा बॉलीवुड फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों के निर्माता और निर्देशक थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी थीं। बलदेव राज चोपड़ा ने फिल्म क्रिटिक के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर बी. आर चोपड़ा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और परिवार
पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले के राहोन में 22 अप्रैल 1914 को बलदेव राज चोपड़ा का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम विलायती राज चोपड़ा था। उन्होंने लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की और अंग्रेजी साहित्य में एम.ए की डिग्री हासिल की। बी.आर चोपड़ा की पहली नौकरी साल 1944 में लाहौर से निकलने वाली फिल्म-मासिक पत्रिका सिने हेराल्ड के लिए फिल्म पत्रकार के रूप में थी।
इसे भी पढ़ें: Legendary Bollywood singer Asha Bhosle: पार्श्व गायन के एक स्वर्णिम युग का अंत
फिल्मी दुनिया
साल 1947 में बी.आर चोपड़ा ने अपनी पहली फिल्म ‘चांदनी चौक’ रिलीज हुई थी। जिसको आई.एस जौहर ने लिखा था। इस फिल्म में एरिका रुख्शी और नईम हाशमी ने अभिनय किया था। बी.आर ने सिनेमा जगत में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए। ब्लैक एंड व्हाइट के इस जमाने में उन्होंने लोगों को धार्मिक और पारिवारिक मूल्यों वाली फिल्में दीं। जिनको ऐतिहासिक फिल्मों के अलावा महाभारत के लिए भी याद किया जाता है।
‘महाभारत’ की कहानी को बी आर चोपड़ा ने छोटे पर्दे पर कुछ इस तरह दिखाया कि कभी ऐसी पौराणिक कहानियां देखने को नहीं मिलीं। जब कोरोना लॉकडाउन लगा तो टीवी चैनल पर रामायण और महाभारत सीरियल का प्रसारण फिर से शुरू हुआ। दोनों सीरियल ने इस दौरान टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
आखिरी फिल्म
बी आर चोपड़ा के साथ उनके भाई यश चोपड़ा सहायक निर्देशक के तौर पर काम करते थे। वहीं बी.आर चोपड़ा की आखिरी फिल्म ‘भूतनाथ’ थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन थे, यह फिल्म सुपरहिट थी।
मृत्यु
वहीं 05 नवंबर 2008 को 94 साल की उम्र में बी.आर चोपड़ा का निधन हो गया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.