पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 15 उग्रवादी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों का एक संयुक्त काफिला दुबांडो जांच चौकी की ओर जा रहा था, तभी उग्रवादियों ने अपर दीर जिले के बरीकोट गांव के पास घात लगाकर हमला करने की कोशिश की।
इसे भी पढ़ें: सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के Makkah Defense Pact पर बोले पूर्व राजनयिक, West Asia में अमेरिका के घटते प्रभाव का संकेत
पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में 15 उग्रवादी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। उसने बताया कि मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर अन्य उग्रवादियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.