FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात स्वीडन और नीदरलैंड का मुकाबला होगा। यह मैच आज रात 10:30 बजे से ह्यूस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद रात 1:30 बजे से जर्मनी और आइवरी कोस्ट की भिड़ंत टोरंटो स्टेडियम में होगी। दोनों टीमों ने अपने पहले मुकाबले जीते थे। यह मैच जीतने वाली टीम ग्रुप-E के टॉप पर पहुंच जाएगी। सुबह 5:30 बजे से इक्वाडोर और कुरासाओ की भिड़ंत कैनसस सिटी स्टेडियम में होगी। वहीं दिन का आखिरी मुकाबला ट्यूनिशिया और जापान के बीच सुबह 9:30 बजे से मोंटेरे स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच-33: स्वीडन के खिलाफ नीदरलैंड का पलड़ा भारी ग्रुप-F में शामिल नीदरलैंड और स्वीडन वर्ल्ड कप में पहली बार आमने-सामने होंगे। फुटबॉल इंटरनेशनल में दोनों के बीच अब तक 2 मैच हुए हैं। इनमें नीदरलैंड ने 1 मैच जीता, जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा। इससे पहले आखिरी बार दोनों टीमें 2018 वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में टकराई थीं। इस मैच में नीदरलैंड ने स्वीडन को 2-0 से हराया था। नीदरलैंड को स्टार डिफेंडर वर्जिल वैन डिक और मिडफील्डर फ्रेंकी डी योंग केका के अनुभव का फायदा मिलेगा। वहीं स्वीडिश टीम इन-फॉर्म स्ट्राइकर विक्टर ग्योकेरेस और अलेक्जेंडर इसाक के अटैकिंग खेल के भरोसे मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: नीदरलैंड: वर्ब्रूगेन, डमफ्रीज, डी लिग्ट, वैन डिक, आके, शोटेन, रीजेंडर्स, डी योंग, सिमंस, ग्याकपो, डेपे। स्वीडन: ओल्सन, वाहक्विस्ट, हिएन, लिंडेलोफ, ऑगस्टिनसन, काजुस्ते, लार्सन, कुलुसेव्स्की, फोर्सबर्ग, इसाक, ग्योकेरेस। मैच-34: जर्मनी और आइवरी कोस्ट के बीच ग्रुप टॉपर की लड़ाई ग्रुप-E में शामिल जर्मनी और आइवरी कोस्ट के बीच 1 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है। यह मैच ड्रॉ रहा था। वर्ल्ड कप में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें अपना पहला मुकाबला जीतकर 3-3 पॉइंट्स पर हैं। जर्मनी ने अपने पहले मैच में कुरासाओ को 7-1 से शिकस्त दी थी, जबकि आइवरी कोस्ट ने इक्वाडोर को 1-0 से मात दी थी। यह मैच जीतने वाली टीम ग्रुप में टॉप पर पहुंचेगी। साथ ही अगले राउंड में जाने की राह भी आसान हो जाएगी। पिछले मैच में गोल करने वाले जर्मनी के जमाल मुसियाला, फ्लोरियन विर्ट्ज और काई हावर्ट्ज पर फिर से नजरें रहेंगी। वहीं आइवरी कोस्ट को अपने स्टार मिडफील्डर फ्रैंक केसी और अटैकिंग विंगर निकोलस पेपे से उलटफेर की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: जर्मनी: टेर स्टेगन, किमिच, रुडिगर, टाह, मितलस्टेड, एंड्रीच, क्रूस, मुसियाला, गुंडोगन, विर्ट्ज, हावर्ट्ज। आइवरी कोस्ट: फोफाना, सिंगो, डियोमंडे, एनडिका, कोनान, केसी, सेरी, मिकी, पेपे, हालेर, एडिंग्रा। मैच-35: इक्वाडोर और कुरासाओ के लिए करो या मरो का मुकाबला इक्वाडोर और कुरासाओ ग्रुप-E में शामिल हैं। यह दोनों के बीच पहला इंटरनेशनल मैच होगा। दोनों ही टीमें अपने शुरुआती मुकाबले हार चुकी हैं। इक्वाडोर को आइवरी कोस्ट, जबकि कुरासाओ को जर्मनी से हार मिली थी। ऐसे में यह दोनों के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। इक्वाडोर को अनुभवी कप्तान और स्ट्राइकर एनर वैलेंसिया और मिडफील्डर मोइसेस कैसिडो से गोल की उम्मीद होगी। वहीं कुरासाओ के गोलकीपर एलॉय रूम और स्ट्राइकर जूनिन्हो बकुना की जोड़ी पिछले मैच से उबरकर वापसी करना चाहेंगे। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: इक्वाडोर: डोमिंग्वेज, प्रेसिआडो, टोरेस, पाचो, हिनकापी, फ्रेंको, कैसिडो, ओर्टिज, पापेज, वैलेंसिया, रॉड्रिगेज। कुरासाओ: रूम, गाउारी, मार्टिना, जेकोबस, लाटौश, बकुना, आनीता, जोंगा, फेलिसिआनो, जे. बकुना, कस्तूनीर। मैच-36: जापान और ट्यूनिशिया वर्ल्ड कप में पहली बार आमने-सामने ट्यूनिशिया और जापान ग्रुप-F में हैं। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच यह पहली भिड़ंत होगी। इससे पहले दोनों के बीच 1 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। 2023 के उस फ्रेंडली मैच में जापान ने ट्यूनिशिया को 2-0 से हराया था। ट्यूनिशिया को टीम के मुख्य फॉरवर्ड यूसुफ म्साकनी और मिडफील्डर एलिज स्कीरी से अच्चे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं जापान को अपने स्टार खिलाड़ी ताकेफुसा कुबो, कौरू मितोमा और कप्तान वातारू एंडो से बेहतरीन खेल की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: ट्यूनिशिया: बेन सईद, वालरी, मरैया, ताल्बी, अब्दी, स्कीरी, लैदौनी, रफ्फिया, बेन सुलेमान, म्साकनी, अचौरी। जापान: सुजुकी, सुगावारा, इटकुरा, माचिदा, इटो, एंडो, मोरीता, कुबो, मिनामिनो, मितोमा, उएदा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.