Saunf Sharbat Recipe: गर्मियों के तपते मौसम में लोग अक्सर ऐसी ड्रिंक्स की तलाश में रहते हैं जो शरीर को ठंडक देने के साथ हेल्दी भी हो। तेज धूप की वजह से शरीर में पानी की कमी, थकान और पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में सौंफ का शरबत डाइट में शामिल होने का बेस्ट ऑप्शन होता है। यह ड्रिंक शरीर को ठंड़ा रखने के साथ ही पेट को भी आराम देती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
- 1/4 कप सौंफ
- 4-5 हरी इलायची
- 8-10 काली मिर्च
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 2 बड़ी चम्मच सूखी पुदीना पत्तियां
- 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
- 6-8 लौंग
- 10-12 केसर के धागे
- 3-4 चम्मच चीनी
- काला नमक
- बर्फ
Image: freepik
इस शरबत को तैयार करने के लिए सबसे पहले नॉनस्टिक पैन गर्म करें। अब इसमें सौंफ, हरी इलायची, काली मिर्च और जीरा डालकर धीमी आंच पर 2 से 4 मिनट तक सूखा भून लें।
Image: freepik
इसके बाद इसमें सूखी पुदीना पत्तियां, दालचीनी, लौंग और केसर डालें और हल्का रोस्ट करें। फिर इन सभी चीजों को अच्छे से ठंडा करें और इसे मिक्सर में बारीक पीस लें।
Image: freepik
इसके बाद इसमें चीनी और काला नमक मिलाकर दोबारा ग्राइंड करें ताकि सभी सामग्री अच्छी तरह से मिक्स हो जाए। यह तैयार मिक्स लंबे समय तक स्टोर करके भी रखा जा सकता है।
Image: freepik
मसले को तैयार करने के बाद शरबत के लिए एक गिलास में बर्फ के टुकड़ों को डालें। अब इसमें मसाले को 2-3 चम्मच मिलाएं। ऊपर से ठंडा पानी डालें। इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद तैयार हो जाता है शरबत।
Image: freepik
शरबत तैयार करने के लिए एक गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें। अब इसमें तैयार मिश्रण के 2 चम्मच मिलाएं और ऊपर से ठंडा पानी डाल दें। इसे अच्छी तरह मिक्स करने के बाद ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Image: freepik
सौंफ का ठंडा- ठंडा शरबत शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद पुदीना, सौंफ और मसाले गर्मी से राहत दिलाने का काम करते हैं।
Image: freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.