महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) राज्य मंत्री योगेश कदम ने मिलावटखोरी, राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक घटनाक्रमों पर कई बड़े और महत्वपूर्ण बयान दिए हैं। योगेश कदम ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को लेकर कहा कि ऐसे अपराधियों पर MCOCA लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि FDA मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
मिलावटखोरों पर लगेगा MCOCA
खाने की चीजों में मिलावट करने वालों को चेतावनी देते हुए योगेश कदम बोले कि दूध, पनीर और एनालॉग पनीर में मिलावट करने वालों के खिलाफ सरकार अब सख्त कदम उठाने जा रही है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि मिलावट करने वाले अपराधियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (MCOCA) लगाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। कदम ने बताया कि संभाजीनगर समेत राज्य के कई हिस्सों में FDA की कार्रवाई जारी है। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मिलावटखोर कानून की कमियों का फायदा उठाकर बच के न निकल सकें। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में में एनालॉग पनीर पर पहले से ही प्रतिबंध लगा हुआ है।
शरद पवार NDA में आएं तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए
राज्य के मौजूदा राजनीतिक समीकरणों पर बोलते हुए योगेश कदम ने NCP (शरद पवार गुट) के एनडीए में शामिल होने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में शरद पवार की पार्टी NDA के साथ आती है, तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए और इसका स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने ध्यान दिलाया कि शरद पवार और उनकी पार्टी के नेताओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातें बढ़ी हैं। शरद पवार जैसे अनुभवी नेता के आने से गठबंधन को मजबूती ही मिलेगी। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर गृह राज्य मंत्री ने भरोसा जताया कि मुंबई पुलिस और सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं। 15 अगस्त का त्योहार सुरक्षित और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। वहीं, एटीएस (ATS) की कार्रवाई पर उन्होंने स्पष्ट किया कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर देश विरोधी एजेंडा चलाने वालों पर भी सख्त निगरानी है और सबूतों के आधार पर ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें-
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.