भागदौड़ भारी जिंदगी में क्या आप भी रोजाना थकान महसूस करते हैं। बातों को भूल जाना या मेंटली ड्रेन फील होना। लंबे समय तक काम करना, स्क्रीन का लगातार इस्तेमाल, नींद पूरी न होना और हर वक्त का तनाव इन सभी कारणों को हम सभी नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार लोग इन संकेतों को स्ट्रेस या बर्नआउट समझ लेते हैं, लेकिन हर बार ऐसा होना जरुरी नहीं है।
इस तरह के संकेत तनाव नहीं, इसके पीछे गंभीर बीमारी भी हो सकती है। यह ब्रेन ट्यूमर के लक्षण भी हो सकते हैं। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि ब्रेन ट्यूमर होने पर सिर्फ दौरे पड़ना या दिमाग से जुड़ी कोई बहुत बड़ी और गंभीर समस्या ही सामने आती है, सच तो यह है कि इसके शुरुआती लक्षण काफी आम और सामान्य होते हैं, जिन्हें लोग नजरअंदाज कर देते हैं। इन संकेतों को समझना जरुरी है।
रोज की थकान नॉर्मल नहीं
वैसे रोजमर्रा की जिंदगी में थकान फील होना नॉर्मल है। हालांकि, हर समय आप थकान को महसूस करते हैं तो यह सही नहीं है। कई बार लोगों को लगता है कि ऐसा ज्यादा काम करने के कारण हो रहा है और वो थोड़ा आराम करेंगे तो ठीक हो जाएंगे, लेकिन यह जरुरी नहीं है। यदि आपकी पूरी नींद और आराम के बाद भी थकान फील होती है और इसका असर आपकी रोज की लाइफ पर हो रहा है, तो यह ठीक नहीं है।
बार-बार सिरदर्द होना
आज के समय में सिरदर्द की समस्या काफी आम हो चुकी है। ऐसे कई लोग हैं, जो हर दूसरे दिन सिरदर्द से परेशान रहते है, लेकिन वे इस पर ध्यान नहीं देते हैं। जिससे कमजोरी, कभी थकान तो कभी जुकाम की वजह से होने वाला सिरदर्द को मान लेते हैं। यदि सिरदर्द के साथ उल्टी महसूस हो, जी मिचलाए या सिर के अंदर दबाव फील हो, तो यह तनाव के कारण होने वाला सिरदर्द बिल्कुल नहीं है।
चक्कर आना
यदि आपकी दृष्टि बार-बार धुंधली हो रही है, छोटी-छोटी बातें याद रखने में परेशानी हो रही है, किसी काम में ध्यान केंद्रित करना कठिन लग रहा है या अक्सर चक्कर आने की शिकायत रहती है, तो इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, बिना किसी स्पष्ट कारण के बार-बार मूड बदलना, मानसिक रूप से थकान महसूस होना या भावनात्मक अस्थिरता भी कुछ मामलों में ब्रेन ट्यूमर से जुड़े लक्षण हो सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.