मलाइका अरोड़ा ने कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी की आफ्टर-पार्टी में सिल्वर सीक्वेन गाउन पहना. 52 साल की उम्र में भी उनका कॉन्फिडेंस और ग्रेस नई जनरेशन के लिए मिसाल है.
उम्र सिर्फ एक नंबर है और फैशन के मामले में मलाइका का मुकाबला करना नामुमकिन है.
उम्र सिर्फ एक नंबर है और फैशन के मामले में मलाइका का मुकाबला करना नामुमकिन है.
डिस्को-बॉल वाइब्स शानदार:
मलाइका अरोड़ा ने इस शाम के लिए एक ऐसा आउटफिट चुना जो पार्टी की थीम और रात के ग्लैमर को पूरी तरह सूट कर रहा था. इस मौके पर मलाइका ने एक सिल्वर सीक्वेन गाउन पहना था, जो अपनी चमक से 80 के दशक के डिस्को एरा की याद दिला रहा था. यह एक स्ट्रैपलेस गाउन था जिसमें रिफ्लेक्टिव कढ़ाई की गई थी.
‘बॉडी-हगिंग’ सिलुएट वाले इस गाउन में मलाइका का टोंड फिगर और प्लंजिंग नेकलाइन काफी ग्लैमरस लग रही थी. फ्लोर-लेंथ हेमलाइन ने उनके इस लुक में एक ‘ड्रामा’ और रॉयल टच जोड़ दिया.
एक्सेसरीज भी कमाल के-
सिर्फ गाउन ही नहीं, मलाइका की एक्सेसरीज भी ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बनी रहीं. उन्होंने अपने गले में क्रिस्टल और रूबी (माणिक) से जड़ा एक गॉर्जियस नेकलेस पहना था, जो उनके सिल्वर आउटफिट के साथ एक जबरदस्त कंट्रास्ट बना रहा था. ‘सॉफ्ट वेव्स’ हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने मेकअप में विंग्ड आईलाइनर, शिमरी पिंक आईशैडो और फुकिया-पिंक लिपस्टिक कैरी किया था जो उनके लुक को एक ‘क्लासी फिनिश’ दे रहा था.
कौन-कौन पहुंचा कृतिका और गौरव की इस पार्टी में?
बता दें कि कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी गौरव के मुंबई स्थित घर की छत पर एक निजी समारोह में हुई थी. इस ‘टेरेस वेडिंग’ के बाद हुई पार्टी में बॉलीवुड के साथ-साथ क्रिकेट जगत के सितारे भी नजर आए. मेहमानों की लिस्ट में सोहा अली खान, फरहान अख्तर, नेहा धूपिया और अंगद बेदी शामिल थे. वहीं क्रिकेट के मैदान से युवराज सिंह, आशीष नेहरा और वीरेंद्र सहवाग भी न्यूलीवेड कपल को बधाई देने पहुंचे.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.