Farzi 2 Release Date Update: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी सुपरहिट वेब सीरीज ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। शाहिद ने न केवल सीरीज के प्रोडक्शन से ही जानकारी नहीं दी है, बल्कि इसकी रिलीज को लेकर भी बड़ा संकेत दे दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ शेयर किया है।
शाहिद कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ लाइव सवाल पूछने के सेशन को रखा। इस दौरान एक्टर ने ‘फर्जी 2’ को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां शेयर की। शाहिद ने साफ किया कि सीरीज के दूसरे सीजन का काम लगभग पूरा हो चुका है और यह अपकमिंग सीरीज अगले साल तक दर्शकों के बीच आ सकती है। इससे पहले मार्च महीने में शाहिद ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने की पुष्टि की थी। एक्टर की ओर से यह अपडेट मिलने के बाद फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है।
फरवरी 2023 में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस सीरीज ने दर्शकों के बीच खूब लोकप्रियता बटोरी थी। इसकी कहानी सनी यानी शाहिद कपूर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक शातिर कलाकार और चोर है। अपनी आर्थिक तंगी दूर करने के चक्कर में वह नकली नोट छापने के अपराध में फंस जाता है। सीरीज में विजय सेतुपति, राशि खन्ना और केके मेनन जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
साउथ सिनेमा में एंट्री की चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहिद कपूर जल्द ही साउथ सिनेमा में भी कदम रख सकते हैं। चर्चा है कि वे जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म ड्रैगन में विलेन की भूमिका निभा सकते हैं। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.