ढाबा स्टाइल पंजाबी कढ़ी पकौड़ा अगर आपको भी पसंद है, तो फराह खान की बताई ये 3 टिप्स आपको नोट कर लेनी चाहिए। कढ़ी के पकौड़े सॉफ्ट और फ्लफी बनाने हों या कढ़ी को रिच फ्लेवर देना हो, ये टिप्स बड़े काम आने वाली हैं।
फराह खान ने शेयर की पंजाबी कढ़ी पकौड़ा बनाने की टिप्स
टिप 1- बैटर में दही मिलाने से सॉफ्ट बनेंगे पकौड़े
कढ़ी का स्वाद तभी बढ़िया लगता है, जब पकौड़े भी एकदम सॉफ्ट और फ्लफी बनें। इसके लिए कुछ लोग पकौड़े के बैटर में थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी एड करते हैं, लेकिन उससे भी कई बार पकौड़े में सॉफ्टनेस नहीं आ पाती। फराह बताती हैं कि अगर आप बेसन के बैटर में थोड़ा सा दही एड कर के पकौड़े बनाएं, तो इससे वो अच्छी तरह फूलते हैं और बनने के बाद सख्त भी नहीं होते।
स्वाद की टिप- कढ़ी के पकौड़े बनाने के लिए बेसन में कटी हुई प्याज, नमक, बेसिक मसाले, चुटकीभर बेकिंग सोडा और थोड़ी सी दही मिलाकर बटर तैयार करें। फिर इन्हें गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलें और कढ़ी में मिला दें।
टिप 2- कच्चे लहसुन से बढ़ेगा कढ़ी का स्वाद
लहसुन से कढ़ी में बहुत ही अच्छा फ्लेवर और खुशबू आती है। इससे जुड़ा एक हैक शेयर करते हुए फराह बताती हैं कि कढ़ी को गैस पर पकाने से पहले दही और बेसन के घोल में कुटा हुआ कच्चा लहसुन मिला दें। इससे कढ़ी का स्वाद और भी गहरा आता है। इसके लिए सबसे पहले बेसन में दही, नमक और हल्दी मिलाकर एक घोल बना लें। फिर इसमें कुटा हुआ कच्चा लहसुन एड करें। इसके बाद कढ़ी के घोल को तैयार तड़के में डालकर अच्छी तरह मिलाएं और जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर कढ़ी को पकने दें।
टिप 3- धीरे-धीरे पकने से बढ़ता है कढ़ी का फ्लेवर
फराह की तीसरी टिप है कढ़ी को पर्याप्त समय के लिए धीमी आंच पर पकने देना। दही-बेसन के घोल को तड़के में मिलाने के बाद, लो फ्लेम पर धीरे-धीरे पकने दें। इससे बेसन का कच्चापन निकल जाता है और मसाले भी कढ़ी में अच्छी तरह घुल जाते हैं। इसके लिए कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें, फिर उसमें हींग, जीरा, मेथी दाना, सूखा धनिया और कटी हुए प्याज डालकर भूनें। प्याज के पकने पर इसमें दही-बेसन का घोल एड करें और जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर कढ़ी को धीमी आंच पर पकने दें।
कढ़ी में लगाएं स्वाद का तड़का
कढ़ी तैयार होने के बाद थोड़े से तेल या घी में जीरा, करी पत्ता, हींग, कसूरी मेथी, सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर तड़का तैयार करें। इस तड़के को गरमा-गरम कढ़ी पर डालें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.