नई दिल्ली: दिल्ली में सीएनजी पंप पर धमाका हुआ है। घटना टिकरी कलां में घटी है। मिली जानकारी के मुताबिक, सीएनजी भरते समय ये हादसा हुआ है। शुरुआत में इस घटना में 6 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई, जिसमें से बाद में एक की मौत हो गई।
दिल्ली फायर सर्विस ने क्या बताया?
दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि बुधवार को दिल्ली के टिकरी कलां में एक CNG स्टेशन पर ट्रक में गैस भरते समय उसका टैंक फट गया, जिससे कम से कम छह लोग घायल हो गए और इलाके में अफरातफरी मच गई। बाद में ये जानकारी सामने आई कि 6 घायलों में से एक की मौत हो गई है।
फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि धमाके में पास खड़े छह लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली फायर सर्विस को दोपहर 3:37 बजे इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अधिकारी ने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि धमाके की असल वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच चल रही है। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। अधिकारी ने बताया कि फायर सर्विस के कर्मचारियों ने मौके पर ज़रूरी सावधानी बरती और स्थिति को काबू में किया।
अप्रैल में भी सीएनजी पंप पर हुआ था हादसा
अप्रैल 2026 में भी दिल्ली के द्वारका में CNG पंप पर ट्रक का सिलेंडर फट गया था। इस घटना में भी 4 लोग घायल हुए थे। ये घटना दिल्ली के द्वारका के नजफगढ़-मित्राऊं रोड स्थित सीएनजी पंप पर हुई थी। घायलों को आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक, पंप का कर्मचारी एक ट्रक में सीएनजी भर रहा था। इसी दौरान उसके सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया था। इस घटना में 4 लोग घायल हुए थे, जिसमें से 3 लोग पंप के कर्मचारी बताए गए थे और एक आदमी बाहर का था।
बता दें कि जानकारों का कहना है कि सीएनजी पर गैस भरवाते समय अलर्ट रहें और जरूरी मानकों का पालन करें। इससे जान का जोखिम कम रहता है। (PTI इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें-
दिल्ली: घर में आग लगने के बाद सिलेंडर में हुआ धमाका, दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी सहित 13 लोग घायल
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.