क्या है प्राइस बैंड (ESDS Software Solution IPO Price band)
ESDS Software Solution IPO का प्राइस बैंड 408 रुपये से 429 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 34 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14586 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। बता दें, यह आईपीओ 28 अगस्त को खुला था। आज 1 सितंबर दांव लगाने के लिए अंतिम दिन है।
ग्रे मार्केट में कंपनी के आईपीओ की स्थिति काफी मजबूत
मौजूदा समय में आईपीओ 316 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 73 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में जीएमपी में गिरावट देखने को मिली है। एक वक्त पर ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 372 रुपये के प्रीमियम तक पहुंच गया था। बता दें, आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 275 रुपये है।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी (ESDS Software Solution IPO GMP)
कंपनी डाटा सेंटर के इंफ्रास्ट्रक्चर और इक्विपमेंट के लिए 576 करोड़ रुपये का प्रयोग करेगी। वहीं, जनरर कॉरपोरेट कार्यों के लिए बाकि पैसों का उपयोग होगा। बता दें, शेयर बाजार में लिस्टिंग के वक्त पर प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की कंपनी में हिस्सेदारी 46.06 प्रतिशत से घटकर 39.47 प्रतिशत हो जाएगी। वहीं, पब्लिक के पास 53.94 प्रतिशत से हिस्सा बढ़कर 60.53 प्रतिशत हो जाएगा।
30 जून 2026 तक इस कंपनी में कुल 993 कर्मचारी थे। बता दें, कंपनी की वित्तीय स्थिति भी काफी अच्छी है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 120.82 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का लाभ 55.61 करोड़ रुपये रहा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.