IND vs ENG 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार, 11 जुलाई को हैम्पशायर के वेस्ट एंड में स्थित रोज बॉल क्रिकेट ग्राउंड पर पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के लिए दोनों कप्तानों के बीच टॉस 6:30 मिनट पर होना था, लेकिन इसे बढ़कर 7:15 कर दिया। वहीं, मैच शुरू होने का समय 7:30 बताया गया, जो पहले 7 बजे शुरू होना था। हालांकि, बाद में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
दरअसल, यह बताया जा रहा है कि मैच के लिए जब टीम इंडिया हैम्पशायर के वेस्ट एंड में स्थित रोज बॉल क्रिकेट ग्राउंड निकली, तो रास्ते में ट्रैफिक में फंस गई, जिसके चलते टॉस में देरी हुआ और शाम 6:30 मिनट पर होना वाला टॉस 7:15 में हुआ और मैच शुरू होने का समय 7:30 बताया गया। हालांकि, बाद में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
मैच से पहले यह कयास लगाया जा रहा था कि आखिरी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी टीम से बाहर हो सकते हैं और हुआ वही। जब टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन सामने आई तो वैभव की जगह टीम में संजू सैमसन का नाम दिखा। हालांकि, इस सीरीज को वैभव और संजू, दोनों का बल्ला खामोश ही रहा है।