पाकिस्तान क्रिकेट टीम का वेस्टइंडीज दौरा खत्म हो चुका है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1.1 की बराबरी पर समाप्त हो गई है। सीरीज का पहला मैच वेस्टइंडीज ने जीता, वहीं दूसरा मुकाबला पाकिस्तान ने जीतकर सीरीज बराबर करा ली। इसके बाद अब पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड जाने की तैयारी कर रही है। सीरीज में ज्यादा वक्त नहीं है। इस बीच इंग्लैंड ने सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कुल 16 खिलाड़ियों को जगह मिली है, लेकिन जैकब बैथल इसमें शामिल नहीं हैं।
जो रूट की कप्तानी में उतरेगी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
इंग्लैंड ने हाल ही में अपने नए टेस्ट कप्तान का ऐलान किया है। बेन स्टोक्स पिछले कई साल से टीम की कमान संभाल रहे थे। लेकिन न्यूजीलैंड सीरीज के बाद उन्होंने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया और इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को फिर से जो रूट के पास जाना पड़ा है। आगामी सीरीज में वही टीम के कप्तान होंगे। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जोकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। इसके लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान कर दिया गया है। मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज डैन लॉरेंस की करीब दो साल के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। दूसरी ओर जॉर्डन कॉक्स चोटिल जैकब बेथेल की जगह लेंगे। जैकबल बेथेल को भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान दाहिने घुटने में चोट लग गई थी, इसलिए वह भारत के खिलाफ पूरी सीरीज नहीं खेल पाए थे।
19 अगस्त से खेला जाएगा इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से शुरू होगा। इसके बाद दूसरा मैच 27 अगस्त से खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 9 सितंबर से शुरू होगा। पाकिस्तान टीम की कमान एक बार फिर से बाबर आजम को सौंपी गई है। जब से बाबर आजम टेस्ट कप्तान बने हैं, तब से लेकर अब तक टीम ने दो मैच खेले हैं, इसमें एक उन्होंने पहला मैच हारा था, लेकिन दूसरा मैच जीतने में कामयाब रहे। अब इंग्लैंड में उनकी परीक्षा होगी, उसमें देखना होगा कि टीम कैसा प्रदर्शन करती है।
इंग्लैंड टीम: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टंग।
यह भी पढ़ें
भारत के मिशन श्रीलंका का आगाज, टीवी और मोबाइल पर कैसे और कितने बजे से देख पाएंगे LIVE प्रैक्टिस मैच
केवल 47 बॉल पर ठोक दी ताबड़तोड़ सेंचुरी, 9 छक्के और 6 चौके, 200 से अधिक का स्ट्राइक रेट
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.