भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज दो मुकाबले होने के बाद अभी 1-1 से बराबरी पर है, जिसमें इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर इंग्लैंड ने अपने स्क्वाड में शामिल 2 प्लेयर्स को रिलीज करने का फैसला लिया जिससे वह 18 जुलाई को होने वाले टी20 ब्लास्ट के फाइनल डे मुकाबले में अपनी-अपनी काउंटी क्लबों की तरफ से खेल सके, जिसमें लियम डॉसन और टॉम बैंटन का नाम शामिल है। इंग्लैंड ने इन दोनों ही प्लेयर्स को रिलीज करने के साथ किसी और प्लेयर को उनकी जगह पर शामिल नहीं किया है।
डॉसन को मिला सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका
इंग्लैंड ने तीन मैचों की इस वनडे सीरीज के लिए लियम डॉसन और टॉम बैंटन दोनों को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। डॉसन को इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने अहम समय पर 68 रनों की पारी खेलने के अलावा जो रूट के साथ 121 रनों की शानदार साझेदारी की थी। हालांकि इंग्लैंड को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दूसरे मैच में डॉसन को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया। वहीं बैंटन को लेकर बात की जाए जो एक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं उनको शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में खेलने का मौका नहीं मिला था, जिसके बाद अब ये दोनों ही खिलाड़ी 18 जुलाई को होने वाले टी20 ब्लास्ट के फाइनल डे में खेलते हुए दिखेंगे, जिसमें पहला सेमीफाइनल मैच नॉर्थम्प्टनशायर और स्टीलबैक्स के बीच होगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच हैम्पशायर हॉक्स और नॉट्स आउटलॉज के बीच में खेला जाएगा। वहीं सेमीफाइनल मुकाबला इसी दिन शाम को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बदलाव तय
लॉर्ड्स वनडे मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में एक बदलाव तय है जिसमें दूसरे मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल होने वाले वाशिंगटन सुंदर आखिरी मैच में अब चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में भारतीय टीम उनकी जगह पर किस खिलाड़ी को मौका देती है इसको लेकर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं। जिसमें कुलदीप यादव को खेलने का मौका मिल सकता है जो पहले दो वनडे मैच में बेंच पर ही बैठे रह गए थे।
ये भी पढ़ें
रोहित शर्मा खेलना चाहते हैं वनडे क्रिकेट, बीसीसीआई ने हिटमैन के पाले में डाली बॉल
लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच, हिटमैन के संन्यास वाले खबर पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.