पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट में खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि टीम ने गलतियों पर चर्चा की है।
मैच के लिए फिट हूं
पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को बाबर आजम की कमी खली। सलमान अली के नेतृत्व वाली टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने तीन दिन के अंदर ही पहला मैच पारी और 103 रनों से अपने नाम कर लिया था। जिसके बाद बाबर ट्रेनिंग में हिस्सा ले रहे हैं और उनको विश्वास है कि वह लॉर्ड्स में होने वाले मुकाबले के लिए पर्याप्त तरह फिट हैं। बाबर आजम ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”हां, 90 प्रतिशत, मैं कल होने वाले मैच के लिए फिट हूं।” बाबर के आने से पाकिस्तान के बल्लेबाजी यूनिट का आत्मविश्वास बढ़ेगा। उनका इंग्लैंड में रिकॉर्ड अच्छा है। उनका औसत 65.75 का है। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 14 टेस्ट मैचों में 58.83 के औसत से रन बनाए हैं।
पहले टेस्ट की गलतियों पर चर्चा की
बाबर ने माना कि टीम हेडिंग्ले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और ये भी बताया कि पहले टेस्ट मैच में क्या चीजें गलत हुईं, उन पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा, ”हम उस स्तर पर नहीं खेल रहे हैं जिस तरह से इंग्लैंड की टीम खेल रही है। लेकिन उसके बाद हम सब बैठे और अपनी गलतियों पर चर्चा की और हमने उन बातों को भुला दिया और कल के मैच की ओर देख रहे हैं।”
बाबर को लॉर्ड्स में मंगलवार को बल्लेबाजी करते देखा गया और पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच उमर गुल ने कहा है कि कप्तान गुरुवार से शुरू होने वाले इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। गुल ने कहा, “बाबर ने नेट्स में बल्लेबाजी की, तेज गेंदबाजो, स्पिनरों और थ्रोडाउन का सामना किया। हमें उम्मीद है कि वह मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे और आज वह अच्छे दिख रहे थे। उन्होंने नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने पूरे बल्लेबाजी सत्र में हिस्सा लिया।”
इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंग्लैंड में छह पारियों में 65.75 की औसत से तीन अर्धशतक भी लगाए हैं और मेजबान टीम के खिलाफ 14 पारियों में 53.83 की औसत से छह अर्धशतक और एक शतक बनाया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.