अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने की चर्चाओं के बीच ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर की मीटिंग के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया। इस बयान में मुद्रा या डॉलर को हटाने का कोई जिक्र नहीं है। ब्रिक्स देशों के संयुक्त बयान में स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और निवेश करने तथा क्रॉस बॉर्डर पेमेंट सिस्टम को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है।
संयुक्त बयान में ब्रिक्स की साझा मुद्रा का भी कोई जिक्र नहीं
बिक्स देशों के संयुक्त बयान में न तो ब्रिक्स की साझा मुद्रा का कोई उल्लेख है और न ही अमेरिकी डॉलर को हटाने का औपचारिक आह्वान किया गया है। इसके बजाय बयान में इंट्रॉपरेबल पेमेंट सिस्टम, स्थानीय मुद्राओं में लेनदेन और उन सदस्यों के बीच स्वैच्छिक सहयोग की बात कही गई है, जो राष्ट्रीय प्राथमिकताओं का सम्मान करते हैं। बयान में कहा गया कि ब्रिक्स पेमेंट टास्क फोर्स (BPTF)’ ने क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सिस्टम के लिए व्यावहारिक समाधान तलाशने की दिशा में प्रयास किए हैं।
ब्रिक्स देशों के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट के लिए समाधान की तलाश
संयुक्त बयान में कहा गया, ”हम BPTF को जारी काम के आधार पर चर्चा आगे बढ़ाने और ब्रिक्स देशों के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट के लिए ऐसे व्यावहारिक समाधान तलाशने को प्रोत्साहित करते हैं, जो तेज, कम खर्च वाले, ज्यादा सुलभ, दक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित हों।”
राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने राष्ट्रीय मुद्राओं के इस्तेमाल को बढ़ाने पर दिया जोर
ब्रिक्स बिजनेस फोरम में शुक्रवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने सदस्य देशों के बीच राष्ट्रीय मुद्राओं के इस्तेमाल को बढ़ाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि सीमित संख्या में मुद्राओं पर निर्भर मौजूदा वित्तीय प्रणाली राजनीतिक झटकों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने NDB के जरिये डॉलर पर निर्भरता कम करने वाले लेनदेन को बढ़ावा देने की भी वकालत की।
ब्रिक्स के लिए वैश्विक वृद्धि का नया, टिकाऊ मंच बनाने की जरूरत
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रतिबंधों और अन्य उपायों के जरिये अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सीमित करने के प्रयासों का जिक्र करते हुए ब्रिक्स के लिए ”वैश्विक वृद्धि का नया, टिकाऊ मंच” बनाने की जरूरत बताई।
यूपीआई जैसे इंफ्रा का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर
भारत ने भी स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने और भुगतान प्रणालियों को जोड़ने का समर्थन किया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को जोड़ने तथा भारत के यूपीआई जैसे इंफ्रा का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दिया।
PTI Inputs
ये भी पढ़ें
RBI बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां, जानें कब और कहां लगा सकेंगे बोलियां
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.