Elvish Yadav:एल्विश यादव ने स्टूडेंट्स का साथ दिया है। उन्होंने साफ किया कि वो न ही भाजपा के साथ हैं और न ही सीजेपी के। वे सिर्फ और सिर्फ स्टूडेंट्स के साथ हैं।
एल्विश यादव ने अपने व्लॉग में दी सफाई
एल्विश ने व्लॉग के शुरुआत में साफ किया कि अब वो किसी भी पॉलिटिकल पार्टी के साथ नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं पॉलिटिकल आदमी नहीं हूं अभी। एक समय था जब मैं एक पॉलिटिकल पार्टी का सपोर्ट करता था। लेकिन अब मैं किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से जुड़ा नहीं हूं इसलिए मैंने स्टूडेंट्स के लिए जो पोस्ट शेयर किया है उसकाे पॉलिटिक्स से मत जोड़ो। जो चीजें स्टूडेंट्स के साथ हो रही हैं, जो सच में स्टूडेंट्स हैं, वो बहुत गलत है। जो अटैक हमारी पुलिस पर हो रहे हैं क्योंकि मैंने दोनों तरफ के वीडियोज देखे हैं, उनके साथ भी गलत हो रहा है। देखो गलत तो गलत होता है।’
एल्विश यादव ने सीजेपी पर क्या कहा?
एल्विश ने आगे कहा, ‘न हम सीजेपी को सपोर्ट करते हैं…कॉकरोच, वॉकरोच से मेरा कोई लेना देना नहीं है। न भाजपा और न आम आदमी पार्टी। हम एंटरटेनमेंट वाले लोग हैं। हम आर्टिस्ट लोग हैं।’
एल्विश यादव ने की प्रधानमंत्री से अपील
एल्विश ने साफ किया कि वो प्रधानमंत्री के भी खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं हमारे देश के प्रधानमंत्री से अपील करना चाहता हूं, मैं आपके भी खिलाफ नहीं हूं। मैं आपको ये बात बता दे रहा हूं। देखो पब्लिक ने ही आपको चुना है और वो यही पब्लिक है जो सड़कों पर मार खा रही है। तो प्लीज इनकी सुनिए।’
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले एल्विश यादव?
एल्विश ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘देखो मैंने अभी उतना रिसर्च नहीं किया है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आ गया तो कुछ बदलाव आ जाएगा। क्योंकि वो खुद तो पेपर लीक नहीं कर रहे। जो बीच में लोग हैं, जो इसको मैसेज करते हैं कि कहां पेपर बनेगा और कहां रखा जाएगा, उनपर ध्यान रखना चाहिए और जो इसका मंत्री है उसको ही मैनेज करना पड़ेगा। तो मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगा कि जो भी आप करोगे हमें आप पर भरोसा है। कुछ अच्छा स्टेप लीजिए और जल्दी लीजिए ताकि ये हिंसा बंद हो।’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.