Egg Freshness Test: गर्मियों में फिटनेस और हेल्दी डाइट को लेकर लोग खासा सजग हो गए हैं। प्रोटीन के लिए अंडे का सेवन बढ़ गया है, लेकिन स्टोर किए गए अंडों की ताजगी को पहचानना जरूरी है। एक छोटा सा टेस्ट आपको बड़ी परेशानी से बचा सकता है। घर के फ्रीज में रखे गए अंडे ताजे हैं या फिर बासी हैं, कैसे चेक करें। आइए जानते हैं कुछ टिप्स…
Image: freepik
अंडे की ताजगी जांचने का सबसे आसान तरीका फ्लोट टेस्ट है। इसके लिए आपको सिर्फ एक बाउल पानी की जरूरत होती है। बाउल में पानी भरें, उसमें अंडा डालें। अब अंडे की स्थिति को ध्यान से देखें।
Image: freepik
अगर अंडा सीधे नीचे जाकर बाउल की तली में बैठ जाए, तो समझ लें कि वह पूरी तरह ताजा है और खाने के लिए सुरक्षित है।
Image: freepik
अगर अंडा थोड़ा तिरछा होकर बीच में रुक जाए, तो वह कुछ हफ्ते पुराना है लेकिन अभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Image: freepik
अगर अंडा पानी की सतह पर तैरने लगे, तो वह खराब हो चुका है। ऐसे अंडे को किसी भी प्रकार से इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
Image: freepik
अंडे को फ्रिज में सही तरीके से स्टोर करने पर 3 से 5 हफ्तों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन गर्मियों में इस्तेमाल से पहले जांच जरूर करें।
Image: freepik
अंडा इस्तेमाल करने से पहले उसकी गंध, जर्दी का रंग और शेल की स्थिति जरूर चेक करें, ताकि किसी भी तरह की समस्या से बचा जा सके।
Image: freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.