SBI YFI Fellowship 2026-27: अगर आप ग्रेजुएट हैं तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है. भारतीय स्टेट बैंक की फाउंडेशन ने ग्रेजुएट्स के लिए SBI यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप 2026-27 के आवेदन मांगे हैं. यह फेलोशिप
SBI Fellowship, sbi, SBI Bank, SBI YFI Fellowship 2026-27: एसबीआई में निकली है फेलाशिप.
फेलोशिप में क्या क्या सुविधा मिलेगी?
प्रोग्राम के 13 महीने में आपको ये सारी सुविधाएं मिलेंगी:
- रहने और खाने के लिए मासिक सहायता:16,000 रुपये
- परिवहन भत्ता:2,000 रुपये
- प्रोजेक्ट खर्च के लिए:2,000 रुपये
- प्रोफेशनल लर्निंग और डेवलपमेंट:1,000 रुपये
- स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा: उपलब्ध
- प्रोग्राम पूरा होने पर एकमुश्त अनुदान:1,10,000 रुपये
- सर्टिफिकेट: मिलेगा
ये सारी राशि मिलाकर आप आराम से अपना खर्च चला पाएंगे और प्रोजेक्ट पर पूरा फोकस कर पाएंगे.
कौन-कौन अप्लाई कर सकता है?
फेलोशिप के लिए ये मुख्य योग्यताएं हैं:
- 4 अक्टूबर 2026 या उससे पहले किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया हो.
- न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 32 साल हो यानी जन्म तारीख 4 अगस्त 1994 से 5 अक्टूबर 2005 के बीच होनी चाहिए.
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए.
ये शर्तें पूरी नहीं हुईं तो आवेदन रिजेक्ट हो जाएगा.
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय आपको ये दस्तावेज अपलोड करने होंगे:
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- बायोडाटा (CV/Resume)
- फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
फेलोशिप का उद्देश्य और काम कैसे होगा?
ये फेलोशिप सिर्फ सामाजिक सेवा नहीं है. ये एक प्रोग्राम है जिसमें चयनित युवा ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे.ये प्रोजेक्ट्स ग्रामीण विकास से जुड़े होंगे.फेलोशिप में ट्रेनिंग, लीडरशिप स्किल्स डेवलपमेंट और नेटवर्किंग का पूरा ध्यान दिया जाता है.ये प्रोग्राम आपको रियल प्रॉब्लम्स पर काम करने का मौका देता है, जिससे आप सामाजिक लीडर बन सकते हैं.
आवेदन कैसे करें?
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा.ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apply.youthforindia.org पर जाएं.
- ‘Latest Fellowship 2026-27’ लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
- ओटीपी सत्यापन पूरा करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर से दोबारा लॉगिन करें.
- व्यक्तिगत जानकारी, पढ़ाई, पता, भाषा, स्किल्स और अनुभव का विवरण भरें.
- जरूरी दस्तावेज मार्कशीट, फोटो, हस्ताक्षर आदि अपलोड करें.
- सभी डिटेल्स चेक करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
- फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रख लें.
अगर आप समाज के लिए कुछ सार्थक करना चाहते हैं ग्रामीण भारत में काम करने की इच्छा रखते हैं और सीखने के लिए तैयार हैं तो ये फेलोशिप आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.
About the Author

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.