Education Ministry Fire: जहां देश में एक तरफ अलग-अलग परीक्षाओं को लेकर विवाद चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है. दिल्ली के आईटीओ स्थित विकास मार्ग पर शिक्षा मंत्रालय से जुड़े स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर कार्यालय में आग के बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया.
इससे पहले सुबह सीबीएसई की वेबसाइट ठप होने से स्टूडेंट्स परेशान दिखे, तो दूसरी तरफ मंत्रालय की इमारत से उठता धुआं सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. खास बात यह है कि यह सब ऐसे समय में हुआ जब नीट, पेपर लीक, परीक्षा व्यवस्था और सीबीएसई को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में इंटरनेट पर कई यूजर इस पूरे घटनाक्रम को जोड़कर अलग-अलग तरह के रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर में आग लग गई।
कई दिन से परीक्षा घोटाले की जांच की मांग चल रही थी।
न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी
न रहेंगे कागज, न होगी जांच। pic.twitter.com/F43xwKpo2n— Ex अंधभक्त 🤪 (@lakhanmenaria5) June 1, 2026
शिक्षा मंत्रालय की इमारत में लगी आग
जानकारी के अनुसार, विकास मार्ग स्थित एसपीए कार्यालय की दूसरी और तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई. धुंआ उठता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई. फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया है. राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वायरल वीडियो में इमारत से उठता धुंआ साफ दिखाई दे रहा है. वहीं अधिकारी आग लगने के कारण की जांच में जुटे हुए हैं.
उधर सीबीएसई पोर्टल भी रहा बंद
आज ही सीबीएसई 12वीं के छात्रों को री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार था. बोर्ड पहले ही तारीख आगे बढ़ा चुका था, लेकिन 1 जून यानी आज भी पोर्टल शुरू नहीं हो पाया. वेबसाइट पर मेंटेनेंस का मैसेज दिखाई दे रहा है, जिससे छात्रों की चिंता बढ़ गई है. ऐसे में लोग इसे शिक्षा मंत्रालय पर उठ रहे सवालों से जोड़कर भी देख रहे हैं. शिक्षा मंत्रालय में आग और सीबीएसई पोर्टल के बंद होने को लेकर अब सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा दिखाई दे रहा है और लोग अलग-अलग अंदाज में शिक्षा मंत्रालय को ट्रोल करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.
यूजर्स बोले- वाह… अब न रहेंगे कागज, न होगी जांच
शिक्षा मंत्रालय में आग और सीबीएसई पोर्टल के एक साथ प्रभावित होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कुछ यूजर्स ने इसे बस सहयोग बताया तो कुछ ने नीट, सीबीएसई और पेपर लीक विवादों का हवाला देते हुए सवाल उठाने शुरू कर दिए. एक यूजर ने कमेंट किया वाह… क्या टाइमिंग है शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में ही आग लग गई. दूसरे यूजर ने कमेंट किया जब सवालों की आग शिक्षा व्यवस्था तक पहुंची, तो मंत्रालय में भी आग लग गई. एक और यूजर ने कमेंट किया परीक्षा घोटाले की जांच की मांग के बीच शिक्षा मंत्रालय में आग लग गई, अब न रहेंगे कागज, न होगी जांच.
वहीं एक और यूजर ने कहा उम्मीद है इस आग में सिर्फ फर्नीचर जल होगा, जरूरी फाइलें नहीं- कहीं ऐसा न हो कि छात्रों के सवालों से पहले ही कुछ महत्वपूर्ण फाइलें राख बन जाए. वहीं एक और यूजर कमेंट करता है हीहीहीहीहीही… है ना मस्त तरीका, जरूरी डॉक्यूमेंट जल गए होंगे, अगर कुछ बचे रह गए तो आग बुझाने के दौरान पानी से नष्ट हो जाएंगे. वहीं एक और यूजर कमेंट करता है शिक्षा मंत्रालय में कब से आग लगने लगी, क्या मंत्री जी की विदाई का समय आ गया है.
ये भी पढ़ें-जापान में चोरी करते पकड़ी गई भारतीय महिला, फिर की ऐसी हरकत की बढ़ गया विवाद
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.