नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए शानदार खबर सामने आई है। ग्रेजुएट उम्मीदवार जिनको कंप्यूटर पर काम करना आता है, उनके लिए बेहतरीन जॉब का ऑफर है। दरअसल, भारतीय चुनाव आयोग को योग्य युवाओं की जरुरत हैं, जिन्हें डाटा एंट्री का काम करना आता हो। चुनाव आयोग ने हाल ही में अपने ऑफिस के लिए भर्ती निकाली है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने इस वैकेंसी का नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.becil.com पर जारी किया है। आवेदन ऑफलाइन लिए जा रहे हैं।
जो युवा कंप्यूटर से संबंधित कार्यों में रुचि रखते हैं और किसी प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर की यह भर्ती एक शानदार अवसर है। इस पद के माध्यम से चुनाव आयोग जैसी सम्मानित संस्था में करियर बनाने का बेहतरीन मौका मिल रहा है। इच्छुक उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठाकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।
चुनाव आयोग भर्ती के लिए योग्यता क्या चाहिए?
– उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए।
– कंप्यूटर की अच्छी नॉलेज हो।
– MS Excel पर काम करना आता हो।
– इंग्लिश में कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग आती हो।
– आवेदक की उम्र अधिकतम 35 वर्ष तक हो।
चुनाव आयोग डाटा एंट्री भर्ती में आवेदन कैसे करें?
– डाटा एंट्री ऑपरेटर की इस भर्ती में आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
– इसके लिए सबसे पहले नोटिफिकेशन से आवेदन पत्र के फॉर्मेट का प्रिंट आउट निकाल लें।
– आप जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, नाम, आवेदक का पूरा नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर, स्थायी पता, पत्राचार का पता, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता, कार्य अनुभव तथा अन्य संबंधित अनुभव की पूरी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें। सभी जानकारी सत्य और प्रमाणित होनी चाहिए।
– आवेदन पत्र के साथ अपने एजुकेशन/प्रोफेशनल सर्टिफिकेट, 10वीं का सर्टिफिकेट/बर्थ सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र,अनुभव सर्टिफिकेट अगर है तो, पैन कार्ड, आधार कार्ड, EPF/ESIC कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी अटैच करें।
– आवेदन पत्र को ब्रॉकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड (BECIL) के पते -‘BECIL भवन, C-56/A-17, सेक्टर-62, नोएडा-201307 यूपी’ के पते पर भेज दें।
इसके अलावा, इस भर्ती के आवेदन करने के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी आवेदकों कोई फीस नहीं देना है। अन्य सभी वर्ग के कैंडिडेट्स को 295/- एप्लिकेशन फीस डिमांड ड्राफ्ट के जरिए भरनी होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.