इंग्लैंड क्रिकेट ने टेस्ट टीम के भविष्य को नई दिशा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कोचिंग में बुलंदियों तक पहुंचाने वाले दिग्गज स्टीफन फ्लेमिंग अब इंग्लैंड की पुरुष टेस्ट टीम के नए हेड कोच होंगे। वहीं अनुभवी बल्लेबाज जो रूट की टेस्ट कप्तान के रूप में वापसी भी तय हो गई है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ECB ने 30 जुलाई को दोनों अहम नियुक्तियों का आधिकारिक ऐलान किया।
फ्लेमिंग दुनिया के सफल क्रिकेट कोचों में शुमार
53 साल के स्टीफन फ्लेमिंग दुनिया के सबसे सफल क्रिकेट कोचों में गिने जाते हैं। उनके पहले से ही इंग्लैंड का कोच बनने की संभावना जताई जा रही थी। बतौर खिलाड़ी उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 111 टेस्ट मैच खेले और देश के सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे। फ्लेमिंग ने 80 टेस्ट में कप्तानी करते हुए न्यूजीलैंड को 28 जीत दिलाईं। इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में भी उन्होंने मिडिलसेक्स, यॉर्कशायर और नॉटिंघमशायर का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि, फ्लेमिंग की सबसे बड़ी पहचान कोच के रूप में बनी। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका 18 साल का सफर बेहद शानदार रहा, जिसमें टीम ने रिकॉर्ड 5 IPL खिताब जीते और 10 बार फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा उन्होंने द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव को फाइनल तक पहुंचाया।
जो रूट फिर बने टेस्ट कप्तान
दूसरी ओर, जो रूट एक बार फिर इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे। रूट इंग्लैंड के इतिहास में सबसे ज्यादा 65 टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने 27 टेस्ट मुकाबले जीते, जो किसी भी इंग्लिश कप्तान का सर्वाधिक रिकॉर्ड है। रूट ने 2017 से 2022 तक नियमित कप्तानी की थी। इसके बाद इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ रोथसे टेस्ट सीरीज के दौरान ओवल टेस्ट में उन्होंने अंतरिम कप्तान की जिम्मेदारी भी निभाई थी।
ECB ने बताया कि कई मजबूत दावेदारों के बीच लंबी सिलेक्शन प्रक्रिया के बाद सिलेक्शन कमेटी ने सर्वसम्मति से फ्लेमिंग के नाम पर मुहर लगाई। हालांकि, वह पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के बाद अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। तब तक मार्कस ट्रेस्कोथिक अंतरिम हेड कोच बने रहेंगे। फ्लेमिंग फिलहाल न्यूजीलैंड में अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। हाल ही में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपना लंबा कार्यकाल समाप्त किया है। इसके बाद वह इंग्लैंड पहुंचकर साउथ अफ्रीका दौरे की तैयारियों में जुट जाएंगे।
यह भी पढ़ें:
बांग्लादेश क्रिकेट का बड़ा ऐलान, ODI वर्ल्ड कप 2027 तक लिटन दास को नियुक्त किया कप्तान
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.