साड़ी में भारीपन और फिनिशिंग लाने के लिए एक्स्ट्रा कपड़े की पट्टी यानी फॉल जोड़ी जाती है। लेकिन कई बार जब साड़ी का कपड़ा फिसलन वाला रहता है तो फॉल नहीं लग पाती, ऐसे में ये छोटा सा हैक आपके काम को आसान कर देगा।
साड़ी में फॉल क्यों नहीं लग पाती
साड़ी में भारीपन लाने के लिए फॉल लगाया जाता है। नीचे बॉर्डर वाले हिस्से पर तो फॉल लगाना आसान होता है। कुछ लोग हाथ से सिलाई करते हैं तो वहीं अब ज्यादातर फॉल के किनारे साड़ी के साथ जोड़कर मशीन से फटाफट सिल दिए जाते हैं। लेकिन फॉल का दूसरा सिरा जो साड़ी के ऊपरी हिस्से पर लगता है, उसे लगाना मुश्किल होता है। इस जगह पर मशीन और हाथ दोनों से ही सिलते समय झोल पड़ने का डर होता है। खासतौर पर साड़ी का कपड़ा अगर फिसलन वाला या हैवी टाइप का है। अगर एंब्रायडरी काफी घनी हुई है तो भी फॉल नहीं लग पाता। इन सारी परेशानियों का बिल्कुल आसान हल हम बता रहे।
पहले कच्चा धागा पिरोएं
काफी सारे लोग फिनिशिंग लाने के लिए पहले सिंगल धागे से बड़े टांगे लगाकर फॉल को साड़ी पर टिका लेते हैं। फिर सावधानी से छोटे टांके मारते हुए सिलाई करते हैं। लेकिन इस काम में दो बार मेहनत करनी पड़ती है। और टांका मारने के बाद कच्ची सिलाई के धागों को निकालना भी पड़ता है क्योंकि ये अलग से साड़ी में नजर आते हैं तो भद्दे लगते हैं।
कुछ लोग सेफ्टीपिन से फिक्स करते हैं
कुछ लोग फॉल लगाने के पहले कुछ दूर तक सेफ्टी पिन की मदद से फॉल को टिका लेते हैं और फिर सिलाई करते हैं। लेकिन ये तरीका भी काफी टाइम बर्बाद करने वाला है और इसमे दर्जन भर से भी ज्यादा सेफ्टीपिन चाहिए। जिसे थोड़ी-थोड़ी दूरी पर लगाया जा सके। ऐसे में ये तरीका भी काफी समय ले सकता है।
ट्राई करें ग्लू लगाने का हैक
साड़ी पर फॉल टिकाने के लिए ये सबसे आसान और कम समय बर्बाद करने वाला हैक है। जिसकी मदद से फिसलन वाली साड़ी पर भी फटाफट फॉल टिक जाती है। इसे लगाने के लिए पूरे प्रोसेस को फॉलो करें।
- पहले साड़ी के नीचे वाले हिस्से पर फॉलो को सिल कर फिक्स कर लें।
- अब ऊपर वाले हिस्से पर सिलाई करने से पहले फॉल को टिकाना है तो फॉल पर बस फेविकोल वाले ग्लू को लेकर थोड़ी-थोड़ी बूंद गिराते चले जाएं। फिर सावधानी से हाथ की मदद से इसे चिपकाते चले जाएं।
- इस तरह जब आप फॉलो कि चिपकाएंगी तो साड़ी पर झोल नहीं आएगा।
- फिर जब ये सूख कर साड़ी पर फॉल चिपक जाए तो फटाफट टांके मारकर सिलते चले जाएं और अगर मुश्किल लगे तो मशीन से सिलाई कर दें।
- हैं ना ये कमाल का हैक साड़ी में फटाफट सफाई से फॉल लगाने का।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.