ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीम के बीच में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने पर ईस्ट जोन की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए थे, जिसके बाद उनकी कुल बढ़त अब 584 रनों की हो गई है और उनकी जीत भी अब इस मुकाबले में पक्की मानी जा रही है। चौथे दिन के खेल में साउथ जोन की टीम अपनी पहली पारी में 336 रन बनाकर सिमट गई थी, जिसमें उनकी तरफ से उनके कप्तान तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 99 रनों की पारी खेली थी।
ईशान किशन का दूसरी पारी में भी दिखा बल्ले से कमाल
साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन का दोनों ही पारियों में बल्ले से कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने पहली पारी में जहां 270 रन बनाए थे, तो वहीं दूसरी पारी में भी उनके बल्ले से 80 रन देखने को मिले, जिसके दम पर ईशान किशन इस पूरे मुकाबले में कुल 350 रन बनाने में कामयाब रहे। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले ईशान किशन का बल्ले से यह फॉर्म टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर मानी जा सकती है। साउथ जोन की तरफ से दूसरी में बॉलिंग में मोहम्मद सिराज, विजय, निद्देश और शेख रशीद ने 1-1 विकेट हासिल किया है।
दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी नहीं दिखा सके बल्ले से कमाल
दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन की तरफ से खेल रहे 15 साल के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें थी, जिसमें पहली पारी में उनके बल्ले से 37 गेंदों में 44 रनों की पारी देखने को मिली थी, लेकिन दूसरी पारी में वह अपने बल्ले से कमाल दिखा पाने में कामयाब नहीं हो सके और सिर्फ 8 रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए। ईस्ट जोन की तरफ से दूसरी पारी में ईशान किशन के अलावा शिखर मोहन अपने बल्ले से कमाल दिखाने में कामयाब रहे जिसमें उन्होंने फाइनल मैच में लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.