ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन की टीम ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मैच तीसरे ही दिन खत्म हो गया। ईस्ट जोन के सामने जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य था, जिसे टीम ने केवल 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हालांकि वैभव सूर्यवंशी का बल्ला उस तरह से नहीं बोला, जिसकी उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ईशान किशन ने एक जुझारू पारी खेलकर अपनी टीम को फाइनल में एंट्री दिला दी है।
4 विकेट से मैच जीतकर फाइनल में पहुंची ईस्ट जोन की टीम
दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट और सेंट्रल जोन के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल जोन ने 266 रन बनाए थे। इसके जवाब में जब ईस्ट जोन की टीम बैटिंग के लिए उतरी तो उसने भी इतने ही यानी 266 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। यानी पहली पारी के आधार पर मैच बराबरी पर छूटा। इसके बाद मैच की दूसरी पारी में सेंट्रल जोन ने 158 रन ही बनाए। जवाब में उतरी ईस्ट जोन ने 6 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
वैभव नहीं चले, कप्तान ईशान किशन ने खेली अच्छी पारी, आखिर तक रहे नाबाद
मैच की पहली पारी में तो वैभव सूर्यवंशी ने 92 रनों की अच्छी पारी खेली, लेकिन दूसरी में वे केवल 40 ही रन बनाकर आउट हो गए। एक वक्त लग रहा था कि ईस्ट जोन की टीम आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी, लेकिन सेंट्रल जोन के गेंदबाजों ने लगातार विकट चटकाए। हालांकि कप्तान ईशान किशन एक छोर थामे रहे और अपनी टीम को जीत दिला दी। उन्होंने 41 बॉल पर 39 रनों की एक जुझारू पारी खेली।
साउथ जोन और नॉर्थ जोन मैच की विजेता टीम फाइनल में जाएगी
ईशान किशन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब तक 15 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। इसमें से आठ में उन्हें जीत मिली है और सात मैच ड्रॉ रहे हैं। खास बात ये है कि वे अब तक एक भी मैच नहीं हारे हैं। उनके पास अब एक और खिताब जीतने का मौका है। अब फाइनल में ईस्ट जोन का मुकाबला किससे होगा, ये अभी तय नहीं है। इस वक्त साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बीच जो मैच चल रहा है, उसे जीतने वाली टीम फाइनल में ईस्ट जोन से ट्रॉफी के लिए भिड़ती हुई नजर आएगी।
यह भी पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी का फ्लॉप शो, जैसे ही रंग में आए यश ने कर दिया खेल खत्म
ग्लेन फिलिप्स के हाथ में लगा है मेगनेट? ये अद्भुत कैच नहीं देखा तो क्या देखा VIDEO
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.