Cockroach Removal Tips: घर में कॉकरोच का होना न केवल गंदगी की निशानी है, बल्कि यह बीमारियों को भी दावत देता है। यदि आप भी इनसे परेशान हैं, तो महंगे केमिकल्स के बजाय इन आसान चीजों का इस्तेमाल करें। आइए जानते हैं।
Image: Freepik
तेजपत्ते को मसलकर उनका पाउडर बना लें और उसे उन कोनों में छिड़कें जहां कॉकरोच आते हैं। इसकी तीखी गंध कॉकरोचों को भगाने में बहुत कारगर है।
Image: Freepik
नीम के तेल में लौंग और कपूर का पाउडर मिलाएं और इसे स्प्रे बोतल में भरकर छिड़काव करें। यह मिश्रण कॉकरोचों को जड़ से खत्म करने के लिए प्रसिद्ध है।
Image: Freepik
आप या तो लौंग को उन कोनों में रख दें, या पेपरमिंट ऑयल का स्प्रे बना लें। यह न केवल कॉकरोच भगाएगा बल्कि घर को महकाएगा भी।
Image: Freepik
बर्तन धोने वाला लिक्विड और सिरके के घोल को पानी मिलाकर छिड़कें, यह कॉकरोच के सांस लेने की नली को ब्लॉक कर देता है।
Image: Freepik
बोरिक एसिड की गोलियां बनाकर कोनों में रखने से कॉकरोच का जड़ से सफाया हो जाता है।
Image: Freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.