भारत समेत पूरी दुनिया में भूकंप के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस भूकंप के कारण कई देशों में हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस कारण लोगों के मन में भूकंप को लेकर डर भी लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भी सुबह-सुबह भूकंप से धरती हिल उठी है। सामने आई जानकारी के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई है।
कितने बजे आया भूकंप?
नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान में सोमवार को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई है। ये भूकंप सुबह-सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आया। इस भूकंप का केंद्र धरती से 130 किलोमीटर की गहराई पर था। अब तक इस भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान या जनहानि की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले बीते 14 अगस्त को भी अफगानिस्तान में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे।
इन देशों में भी भूकंप
नेशनल सेंटर फोर सिस्मोल़ॉजी ने बताया है कि सोमवार को तड़के 2 बजकर 50 मिनट पर भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.9 मापी गई है। भूकंप का केंद्र धरती से 89 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं, इससे पहले भारत के एक और पड़ोसी देश नेपाल में भी बुधवार को भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई है। ये भूकंप शाम 6 बजकर 59 मिनट पर आया और इसका केंद्र धरती से 20 किलोमीटर की गहराई में था।
क्यों आते हैं भूकंप?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भूकंप आने का कारण मुख्य तौर पर धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों का आपस में टकराना, रगड़ना या खिसकना होता है। इसके कारण जमीन के अंदर जमा ऊर्जा अचानक से बाहर की ओर निकलती है। इसके कारण धरती पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें- अब नेपाल के पड़ोस तिब्बत में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई भूकंप की तीव्रता
26 तारीख और तबाही का कालयोग! भूकंप से लेकर हादसों तक, दुनिया ने देखीं बड़ी आपदाएं
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.