क्रिकेट मैदान पर सालों तक साथ खेलकर विरोधी टीमों की नींद उड़ाने वाले वेस्टइंडीज के दो दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो और क्रिस गेल एक बार फिर साथ नजर आए। इस बार दोनों की मुलाकात अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट यानी MLC के दौरान हुई, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की रही जब ब्रावो ने क्रिकेट के यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के पैर छूकर उनका सम्मान किया। दोनों दिग्गजों की इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो हो रहा वायरल
अब लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे ड्वेन ब्रावो ने क्रिस गेल का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने पहले गेल के पैर छुए, फिर गले लगाया और हंसते हुए उन्हें ऑरिजिनल GOAT कहकर संबोधित किया। दोनों के बीच हुई यह मुलाकात क्रिकेट प्रेमियों के लिए भावुक कर देने वाला पल बन गई। मेजर लीग क्रिकेट ने इस खास वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया- हमेशा के लिए सबसे अच्छे दोस्त। वीडियो सामने आते ही फैंस ने दोनों दिग्गजों की दोस्ती और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की जमकर सराहना की।
लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स खिताब की प्रबल दावेदार
लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स ने इस सीजन पहली बार मेजर लीग क्रिकेट के प्लेऑफ में जगह बनाई है। टीम ने क्वालिफायर-1 में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को हराकर फाइनल की दौड़ में मजबूत कदम रखा और अब चार दिन के ब्रेक के बाद खिताबी मुकाबले के लिए तैयार है।
टीम की सफलता में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा है। आंद्रे रसेल ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है। खासकर डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। रसेल 10 मैचों में 18 विकेट लेकर इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। कप्तान जेसन होल्डर ने भी बेहतरीन नेतृत्व किया है, जबकि अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन ने अपनी किफायती गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। वहीं, रोवमैन पॉवेल ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम की ताकत बने हुए हैं। कैरेबियाई खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स इस बार खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें:
निकोलस पूरन ने MLC में तोड़ा फिन एलन का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड, सिर्फ 31 गेंदों में जड़ दी सेंचुरी
रविचंद्रन अश्विन सिर्फ एक मैच खेलकर MLC 2026 से बाहर, टीम ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.