दलीप ट्रॉफी 2026 में 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन की टीम की उप-कप्तानी कर रहे हैं। उनके मैच की डेट और टाइमिंग क्या है, आपको पूरी जानकारी देते हैं।
कब होगें वैभव सूर्यवंशी की टीम के मैच, डेट और टाइम
वैभव सूर्यवंशी की टीम 23-26 अगस्त के बीच पहला क्वार्टर फाइनल नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम से खेल रही है। यानी वैभव सूर्यवंशी 23-26 अगस्त के बीच मैदान पर खेलते हुए और चौके- छक्के लगाते हुए दिखेंगे। वे टीम के उप कप्तान भी हैं, ऐसे में डिसीजन मेकिंग में भी उनका अहम रोल हो सकता है। टीम के कप्तान ईशान किशन के साथ कैसी बॉन्डिंग नजर आती है देखना दिलचस्प होगा। 26 अगस्त के बाद अगर वैभव सूर्यवंशी की टीम पहला क्वार्टरफाइनल जीतती है तो सेमीफाइनल 1 में उनका मुकाबला सेंट्रल जोन से यानी रजत पाटीदार की धाकड़ टीम से होगा। पहला सेमीफाइनल 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच खेला जाएगा। इस दौरान आप वैभव सूर्यवंशी के ऐक्शन को देख सकते हैं। सभी मैच बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में खेले जाएंगे। दलीप ट्रॉफी 2026-27 के सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे।
दलीप ट्रॉफी के लिए मैच शेड्यूल और तारीखें
पहला क्वार्टर फाइनल (23–26 अगस्त 2026): ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन (ग्राउंड 2)
दूसरा क्वार्टर फाइनल (23–26 अगस्त 2026): नॉर्थ जोन बनाम वेस्ट जोन (ग्राउंड 1)
पहला सेमीफाइनल (30 अगस्त–2 सितंबर 2026): सेंट्रल जोन बनाम विजेता (क्वार्टर फाइनल-1)
दूसरा सेमीफाइनल (30 अगस्त–2 सितंबर 2026): साउथ जोन बनाम विजेता (क्वार्टर फाइनल-2)
फाइनल मुकाबला (6–10 सितंबर 2026): विजेता सेमीफाइनल-1 बनाम विजेता सेमीफाइनल-2
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.