DU NCWEB Admissions 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के NCWEB ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पहली कट-ऑफ जारी कर दी है। 12वीं के अंकों के आधार पर 28 जुलाई से ऑनलाइन एडमिशन शुरू हो चुके हैं।
बिना CUET के 12वीं की मेरिट पर होगा सीधा दाखिला
दिल्ली यूनिवर्सिटी के रेगुलर कॉलेजों में जहां अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश सीयूईटी-यूजी (CUET-UG) स्कोर के माध्यम से सीएसएएस (CSAS) पोर्टल द्वारा होता है, वहीं NCWEB में दाखिला पूरी तरह से कक्षा 12वीं के बोर्ड अंकों की मेरिट पर आधारित होता है।
यह व्यवस्था विशेष रूप से दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाली उन छात्राओं के लिए बनाई गई है जो किसी जॉब, प्रोफेशनल कोर्स या पारिवारिक कारणों से नियमित कॉलेज नहीं जा सकती हैं। इसमें वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को कक्षाएं आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्राएं अपनी अन्य जिम्मेदारियों के साथ-साथ उच्च शिक्षा भी आसानी से हासिल कर सकती हैं।
रजिस्ट्रेशन और एडमिशन का पूरा शेड्यूल
NCWEB में यूजी दाखिलों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 जुलाई से 24 जुलाई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इसके बाद डीयू ने एडमिशन का पूरा शेड्यूल घोषित किया है:
प्रथम कट-ऑफ लिस्ट जारी: 27 जुलाई 2026
प्रथम कट-ऑफ के तहत ऑनलाइन प्रवेश की शुरुआत: 28 जुलाई 2026
दूसरी कट-ऑफ लिस्ट : 3 अगस्त 2026
तीसरी कट-ऑफ लिस्ट : 10 अगस्त 2026
चौथी कट-ऑफ लिस्ट (यदि सीटें खाली रहीं): 17 अगस्त 2026
पांचवीं कट-ऑफ लिस्ट (यदि सीटें खाली रहीं): 24 अगस्त 2026
प्रमुख कॉलेजों में क्या रही कट-ऑफ?
बी.कॉम कटऑफ-
1. आर्यभट्ट कॉलेज- 50 प्रतिशत
2. भारती कॉलेज- 55 प्रतिशत
3. अदिति महाविद्यालय- 50 प्रतिशत
4. भगिनी निवेदिता कॉलेज- 50 प्रतिशत
बीए प्रोग्राम (हिस्ट्री+पॉलिटिकल साइंस)-
1. जेडीएम कॉलेज – 66 प्रतिशत
2. देशबंधु कॉलेज- 60 प्रतिशत
3. भगिनी निवेदिता कॉलेज- 48 प्रतिशत
4. अदिति महाविद्यालय- 51 प्रतिशत
बीए प्रोग्राम (इकोनॉमिक्स + पॉलिटिकल साइंस)-
1. आर्यभट्ट कॉलेज- 60 प्रतिशत
2. डीडीयू कॉलेज- 63 प्रतिशत
3. अदिति महाविद्यालय- 55 प्रतिशत
4. भगिनी निवेदिता कॉलेज- 52 प्रतिशत
दाखिला की प्रक्रिया और जरूरी दिशा-निर्देश
जिन अभ्यर्थियों का नाम पहली कट-ऑफ लिस्ट में आता है, उन्हें समय सीमा के भीतर पोर्टल पर लॉगिन करके आवेदन जमा करना होगा और संबंधित डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा। यदि किसी उम्मीदवार को पहली कट-ऑफ में सीट नहीं मिल पाती है, तो उन्हें हताश होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि खाली सीटों के आधार पर आगे भी कई कट-ऑफ लिस्ट जारी की जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट देखते रहें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.