DoT ने SIM कार्ड को लेकर नया नियम जारी किया है। 9 मोबाइल कनेक्शन वाले यूजर्स को अब नया नंबर नहीं मिलेगा। जानिए नियम कब से लागू होगा और इसका आप पर क्या असर पड़ेगा।
24 अगस्त से लागू होगा नया सिस्टम
DoT के निर्देश के अनुसार टेलीकॉम ऑपरेटरों को 24 अगस्त 2026 से नया SIM देने से रोकने के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है। साथ उन ग्राहकों की पहचान करने के लिए कहा गया है जो निर्धारित सीमा पार करके नया मोबाइल कनेक्शन लेने की कोशिश कर रहे हैं। यानी अगर कोई व्यक्ति 9 मोबाइल कनेक्शन की सीमा तक पहुंच चुका है और इसके बाद नया SIM लेने जाता है, तो सिस्टम उसकी जानकारी चेक करेगा। सीमा पूरी होने पर नया कनेक्शन जारी नहीं किया जाएगा।
23 अगस्त से Subscriber Photo का इस्तेमाल
नए सिस्टम में सिर्फ मोबाइल नंबर की जानकारी ही जरूरी नहीं होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, 23 अगस्त 2026 से उन ग्राहकों की तस्वीरें DIP के जरिए टेलीकॉम ऑपरेटरों को उपलब्ध कराई जाएंगी, जो 9 कनेक्शन की सीमा तक पहुंच चुके हैं।ऑपरेटर इन तस्वीरों को रोजाना डाउनलोड करके उन लोगों की पहचान करने में इस्तेमाल करेंगे जो सीमा पूरी होने के बावजूद नया मोबाइल कनेक्शन लेने की कोशिश कर रहे हैं। इससे सिर्फ नाम या नंबर के आधार पर नहीं, बल्कि उपलब्ध Subscriber Image के जरिए भी पहचान मजबूत होगी।
DoT इसलिए सख्त कर रहा है SIM के नियम
मोबाइल SIM आज सिर्फ कॉल और इंटरनेट के लिए इस्तेमाल नहीं होता। इसका इस्तेमाल OTP, बैंकिंग, UPI, सोशल मीडिया अकाउंट और कई डिजिटल सेवाओं में भी होता है। ऐसे में किसी व्यक्ति की पहचान पर जारी मोबाइल नंबरों का गलत इस्तेमाल होने पर सुरक्षा से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है। DoT लंबे समय से फर्जी या गलत तरीके से लिए गए मोबाइल कनेक्शनों पर कार्रवाई को मजबूत कर रहा है। नए रूल का एक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि निर्धारित सीमा से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन आसानी से जारी न हो सकें। इससे फर्जी पहचान पर लिए गए SIM और मोबाइल कनेक्शन के गलत यूज पर रोक लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.