अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक कड़ा बयान जारी करते हुए ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फ्रांसीसी और यूनाइटेड किंगडम के जहाजों पर गोलियां चलाकर सीजफायर समझौते का पूरी तरह उल्लंघन किया है। उन्होंने इसे एक बहुत ही गलत कदम बताया है।
अब मिस्टर नाइस गाय बनने का समय खत्म
ट्रंप ने ईरान के सामने एक स्पष्ट शर्त रखी है। उनका कहना है कि वे ईरान को एक निष्पक्ष और उचित समझौता पेश कर रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में धमकी दी है कि यदि ईरान इस समझौते को स्वीकार नहीं करता है, तो अमेरिका ईरान के हर पावर प्लांट और हर एक पुल को तबाह कर देगा। ट्रंप ने कहा कि अब ‘मिस्टर नाइस गाय’ बनकर रहने का समय खत्म हो गया है।
इसे भी पढ़ें: US-Iran वार्ता से पहले Islamabad बना छावनी, Trump के दौरे की अटकलों पर 10,000 जवान तैनात
ट्रंप ने बताई अमेरिका की स्थिति
ट्रंप ने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने से अमेरिका का कोई नुकसान नहीं हो रहा है, बल्कि इससे ईरान को हर दिन 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी जहाज अब टेक्सास, लुइसियाना और अलास्का की ओर जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब ईरान की ‘किलिंग मशीन’ को खत्म करने का समय आ गया है।
इसे भी पढ़ें: Donald Trump का बड़ा कबूलनामा, Oval Office में बर्गर डिलीवरी था Political Stunt, बोले- ये जरूरी है
इस्लामाबाद में होगी बातचीत
ट्रंप ने जानकारी दी कि उनके प्रतिनिधि शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद जा रहे हैं, जो कल शाम वहां पहुंचेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ईरान इस समझौते को स्वीकार कर लेगा, अन्यथा अमेरिका कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.