ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका का स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल और उनका देश इसे बनाए रखने का इरादा रखता है। उन्होंने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को “स्टील की दीवार” करार देते हुए कहा कि ईरान इसके खिलाफ कुछ नहीं कर सकता।
“ईरान के पास फेक न्यूज और 300% महंगाई है”
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, “ईरान की सैन्य क्षमताएं बुरी तरह कमजोर हो चुकी हैं। ईरान के पास न तो नेवी है, न ही एयर फ़ोर्स; उनके बचे हुए सैनिकों को वेतन नहीं मिल रहा है, IRGC बर्बाद हो चुकी है और भाग रही है, और उनकी “लीडरशिप” की हालत भी बहुत खराब है। उनके पास पैसे नहीं हैं – उनका देश बर्बाद हो चुका है। उनके पास बस फेक न्यूज और 300% महंगाई है, और हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। ईरान सिर्फ बातें करता है, काम कुछ नहीं करता; अब वह मिडिल ईस्ट का दादा (Bully) नहीं रहा। अल्लाह की तारीफ हो!”
दुनिया के तेल कारोबार के लिए बेहद अहम है हॉर्मुज
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है। दुनिया के कुल तेल व्यापार का करीब पांचवां हिस्सा इसी संकरे समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है। ऐसे में यहां किसी भी तरह की सैन्य झड़प या समुद्री यातायात में बाधा का असर वैश्विक तेल कीमतों, शिपिंग बीमा और अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।
ईरान और ओमान के बीच स्थित इस जलडमरूमध्य को लेकर लंबे समय से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। तेहरान की ओर से कई बार संकेत दिए गए हैं कि यदि उस पर सैन्य और आर्थिक दबाव बढ़ता है तो वह समुद्री यातायात को प्रभावित कर सकता है।
खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना की मौजूदगी
हॉर्मुज़ में तनाव के बीच अमेरिका ने खाड़ी क्षेत्र में अपनी नौसेना की मजबूत मौजूदगी बनाए रखी है। वॉशिंगटन का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों में नौवहन की स्वतंत्रता और व्यापारिक जहाजों की आवाजाही की सुरक्षा उसकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
ट्रंप का ताजा बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए पर्दे के पीछे कूटनीतिक प्रयास भी जारी हैं। दोनों देशों के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत में हॉर्मुज़ में सामान्य समुद्री गतिविधियां बहाल करने और तनाव कम करने की संभावनाओं पर चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़ें-
ब्रिटेन के चुनाव में गजब का मुकाबला, नाइजेल फराज के सामने कूड़ेदान वाला उम्मीदवार
कोलंबिया में भूकंप के बाद मलबे से जिंदा निकाला गया नवजात, सामने आईं रेस्क्यू की तस्वीरें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.