अगर घर में रखे केले ज्यादा पककर पिलपिले हो गए हैं, तो उन्हें फेंकने की गलती न करें। इन पके हुए केलों से आप बेहद सॉफ्ट, स्पंजी और स्वादिष्ट मालपुआ तैयार कर सकते हैं। केले की मिठास और मुलायम बनावट इस पारंपरिक मिठाई का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती। चाय के साथ शाम के स्नैक से लेकर किसी खास मौके की मिठाई तक, केले का मालपुआ हर किसी को पसंद आएगा। आइए जानते हैं बचे हुए पके केले से स्वादिष्ट मालपुआ बनाने की आसान रेसिपी।
केला का मालपुआ बनाने के लिए सामग्री:
दो केला, एक कप गेहूं का आटा, दो चम्मच चीनी, दो छोटी इलाइची पाउडर, एक चम्मच सौंफ, दूध, केसर चुटकी भर
केला का मालपुआ बनाने की विधि
-
पहला स्टेप: केला मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले जो पके हुए केले हैं उन्हें लें। आप दो केले का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बड़े बाउल में इन्हें मैशर की मदद से अच्छी तरह मैश करें। केले का एकदम स्मूथ पेस्ट बन जाना चाहिए। -
दूसरा स्टेप: अब, बाउल में एक कप गेहूं का आटा, दो बड़ा चम्मच सूजी, दो चम्मच चीनी, इलाइची पाउडर, दरदरा कुटा हुआ सौंफ डालकर अच्छी तरह आपस में मिलाएं। अब इसमें धीरे धीरे दूध डालें और एक स्मूथ बैटर तैयार करें। ध्यान रखें बैटर में कोई लम्पस नहीं होना चाहिए। अब इसे ढककर पंद्रह मिनट तक सेट होने के लिए रख दें। -
तीसरा स्टेप: अब चाशनी तैयार कर लें। एक बड़े बर्तन में एक कप पानी और एक कप चीनी डालें।पानी जब उबलने लगे तब इसमें केसर और इलायची डाल दें। पानी को पांच मिनट तक पकाएं। ध्यान रखें चाशनी को एकदम गाढ़ा नहीं करना है बस हल्का चिपचिपा होना चाहिए। जब यह बन जाए तब गैस बंद कर दें।
-
चौथा स्टेप: अब एक कड़ाही में घी डालें और उसे गर्म करें। अब बैटर को एक बार फिर चलाएं। जब बैटर को घी में एक ही जगह पर डालें वह अपने आप फैल जाएगा। मीडियम आंच पर पुआ को दोनों साइड से ब्राउन होने तक पका लें। आपका पुआ बनकर तैयार है। जब खाने का मन कर तब उसे चाशनी में डीप कर सर्व करें।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.