चंडीगढ़ में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे सेक्टर-42 स्थित गर्ल्स कॉलेज के सामने एक महिला पर गोली चला दी गई। गोली महिला के सिर में लगी, जिससे वह मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ी। घटना उस समय हुई, जब महिला कोर्ट के आदेश पर अपने मकान का कब्जा लेने पहुंची थी। महिला की पहचान मनविंदर कौर के रूप में हुई है। वह कोर्ट के आदेश के अनुसार अपने मकान का कब्जा लेने आई थीं। कब्जा दिलाने की प्रक्रिया के दौरान उनके साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, ताकि कोर्ट के आदेश का पालन कराया जा सके। इसी दौरान मकान पर कब्जा किए बैठे वकील जेपीएस चड्ढा ने मनविंदर कौर पर गोली चला दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पूरे घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी घटना के बाद की 2 PHOTOS… ताला तोड़कर कब्जा दिलाया जाना था डीएसपी धीरज ने बताया कि जिस मकान पर एडवोकेट जेपीएस चड्ढा का कब्जा था, वह पहले किराए पर लिया गया था। शनिवार को मकान की मालकिन मनजिंदर कौर कोर्ट के आदेश पर अपना कब्जा लेने पहुंची थीं। उनके साथ कोर्ट का एक सदस्य और चंडीगढ़ पुलिस के जवान भी मौजूद थे। डीएसपी के अनुसार, कोर्ट के आदेश के तहत मकान का ताला तोड़कर मालिक को कब्जा दिलाया जाना था। जब ताला तोड़ने के बाद मनजिंदर कौर घर के अंदर जाने लगीं, तभी पीछे की खिड़की से एडवोकेट जेपीएस चड्ढा ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके सिर में लगी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी एडवोकेट जेपीएस चड्ढा को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल मनजिंदर कौर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.