Healthy Eating Tips: हर आटे की रोटी बराबर नहीं होती। कुछ ज्यादा हेल्दी होती हैं तो कुछ सेहत के लिए खराब। आइए डॉक्टर से जानते हैं कि आपके लिए सबसे अच्छा आटा कौन सा है और सबसे खराब आटा कौन सा।
सेहत के लिए सबसे अच्छा और सबसे खराब आटा कौन सा है?
नंबर 5- हेल्थ के लिए सबसे खराब है मैदा
सेहत के लिए सबसे खराब बताते हुए डॉ सलीम मैदा को नंबर 5 पर रखते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि मैदा में किसी तरह के कोई पोषक तत्व मौजूद नहीं होते और ना ही फाइबर होता है। ये सीधा आपके ब्लड शुगर लेवल को स्पाइक करता है और फैट बढ़ाता है। इसलिए जितना हो सके मैदा से बनी चीजों को अवॉइड ही करना चाहिए।
नंबर 4- नॉर्मल गेहूं का आटा
नंबर 4 पर डॉक्टर नॉर्मल गेहूं के आटे को रखते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि गेहूं का आटा मैदा से काफी बेहतर है, लेकिन जो पैकेट वाला रिफाइंड आटा होता है उसमें भूसी यानी चोकर निकाल दिया जाता है। यानी इसमें फाइबर की मात्रा बहुत कम हो जाती है, वहीं कैलोरी काफी बढ़ जाती है। खासकर शुगर और मोटापे वालों के लिए ये अच्छा ऑप्शन नहीं है।
नंबर 3- बाजरा और ज्वार का आटा
डॉक्टर कहते हैं कि बाजरा और ज्वार का आटा फाइबर रिच होता है और ग्लूटेन फ्री भी। साथ ही ये ब्लड शुगर कंट्रोल में भी मदद करता है। सर्दियों के मौसम में आप बाजरा का आटा खा सकते हैं, वहीं गर्मियों के मौसम में ज्वार का आटा खाना एक अच्छा ऑप्शन है।
नंबर 2- चने का आटा है प्रोटीन से भरपूर
डॉ सलीम चने के आटे को नंबर दो पर रखते हैं। वो बताते हैं कि चने का आटा प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे खाने पर ब्लड शुगर लेवल सबसे कम बढ़ता है इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए ये अच्छा ऑप्शन है। साथ ही चने का आटा खाने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे वेट कंट्रोल में भी मदद मिलती है।
नंबर 1- सबसे अच्छा है रागी का आटा
डॉक्टर के मुताबिक सबसे अच्छा आटा रागी यानी नाचनी का आटा है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है और स्लो रिलीज कार्ब्स होते हैं। यानी ये हड्डियों और शुगर दोनों के लिए बेस्ट है। रागी का आटा सर्दियों और गर्मियों दोनों में खाया जा सकता है, इसलिए डाइट में शामिल करने के लिए ये एक अच्छा विकल्प है।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.