30 भाषाओं में गाए हैं गाने
कल्पना पटोवारी ने अपने करियर में हजारों गाने गाए हैं। उन्होंने भोजपुरी, हिंदी, असमिया, तमिल , मराठी समेत करीब 30 से ज्यादा भाषाओं में गाने गाएं। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘बिदेसिया इन बंबई’ में भी काम किया। कल्पना ने भोजपुरी में पूर्वी, पचरा, कजरी, सोहर, विवाह गीत, चैता और नौटंकी सहित भोजपुरी लोक संगीत के कई रूप के गानों को आवाज दी। इसके अलावा कल्पना ने छठ, नवरात्रि जैसे त्योहारों के लिए भी कई सुपरहिट गाने गाएं हैं। वह पहली ऐसी भोजपुरी सिंगर बनीं, जिन्हें खड़ी बिरह के वर्षों पुरानी परंपरा को इंटरनेशनल स्टेज पर प्रस्तुत करने का मुकाम हासिल हुआ।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.