हर मसालेदार खाना पेट के लिए नुकसानदेह
हालांकि यह एक आम धारणा है, लेकिन इसमें पूरी सच्चाई नहीं है। असल में मसालों का सीमित इस्तेमाल पाचन प्रोसेस को बेहतर बनाता है। जीरा, धनिया, हल्दी और अदरक जैसे मसाले पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं। जिससे खाना जल्दी और बेहतर तरीके से पचता है।
इसे भी पढ़ें: Health Tips: ऑफिस में Work Stress और Anxiety से हैं परेशान? ये Lifestyle Tips देंगे तुरंत राहत
लेकिन समस्या तब होती है, जब बहुत ज्यादा मसालेदार या तीखा भोजन लगातार खाया जाता है, तो इससे जलन, एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए हमेशा संतुलित मात्रा में मसालों का सेवन करना चाहिए।
दूध पीने से गैस बनती है
यह बात पूरी तरह से सच नहीं है, क्योंकि दूध एक पौष्टिक आहार है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होता है। लेकिन कुछ लोगों में लैक्टोज इनटॉलरेंस की समस्या होती है। इस दौरान शरीर दूध को ठीक से पचा नहीं पाता है। ऐसे लोगों को पेट दर्द, गैस या अपच की समस्या हो सकती है। बाकी लोगों के लिए यह एक हेल्दी ड्रिंक है, जोकि हड्डियों को मजबूत बनाता है और शरीर को एनर्जी देने का काम करता है।
रोजाना मल त्याग न होना
बता दें कि हर व्यक्ति का पाचन तंत्र अलग-अलग होता है। इसलिए मल त्याग की भी आदत अलग हो सकती है। कुछ लोगों को दिन में एक बार या फिर दो बार भी सामान्य माना जाता है। लेकिन अगर लंबे समय तक पेट दर्द, कब्ज या भारीपन महसूस होता है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। इस स्थिति फाइबर युक्त भोजन और पानी की मात्रा बढ़ानी चाहिए।
बार-बार एंटासिड दवाएं लेना
भले ही एंटासिड दवाएं फौरन राहत देती हैं, लेकिन इनको बार-बार और लंबे समय तक नहीं लेना चाहिए। इनका लगातार इस्तेमाल करने से शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम का संतुलन बिगड़ सकता है। इससे अन्य सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अगर एसिडिटी बार-बार हो रही है, तो इसके पीछे के कारण जानने के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए।
खाना खाने के फौरन बाद पानी पीना
खाना खाने के फौरन बाद थोड़ी मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन खाना खाने के बाद ज्यादा पानी पीने से पाचन रस पतला हो सकता है। इससे पाचन प्रोसेस धीमा हो सकता है। इसलिए खाना खाने के बाद संतुलित मात्रा में पानी पीना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.