खीरा खाने पर पता चलता है कि वह स्वाद में कसैला है और अक्सर हम कड़वे खीरे को फेंक देते हैं। अगर फिर से आपका खीरा कड़वा निकल जाए, तो उसे फेंकने के बजाय कड़वापन कम करने के कुछ तरीके अपनाएं।
खीरा क्यों होता है कड़वा
खीरा कड़वा होने का मुख्य कारण कुकुर्बिटासिन (Cucurbitacins) नाम का नेचुरल कम्पाउंड होता है। ये कम्पाउंड खीरे को कीड़ों और जानवरों से बचाने का काम करते हैं लेकिन ज्यादा मात्रा में होने पर इसका स्वाद भी कसैला हो जाता है। खीरे के डंठल वाले हिस्से पर कुकुर्बिटासिन की मात्रा ज्यादा होती है।
इन 3 तरीकों से करें कड़वापन दूर
खीरे का कड़वापन बर्दाश्त नहीं हो रहा है, तो उसे फेंकें नहीं। बस कुछ ट्रिक्स को अपनाकर आप उसका कड़वापन दूर कर सकते हैं। चलिए आपको ये आसान टिप्स बताते हैं।
- सिरे को काटकर रगड़ें
खीरे के डंठल वाले गहरे हरे हिस्से को काट लें। इसके बाद कटे हुए हिस्से पर थोड़ा सा नमक लगाकर उसी कटे हुए टुकड़े से गोल-गोल रगड़ें। रगड़ने पर सफेद झाग जैसा दिखाई देता है। यह एक पारंपरिक घरेलू तरीका है, जिसे कई लोग खीरे का कड़वापन कम करने के लिए अपनाते हैं।
- नमक छिड़ककर रखें
खीरे को काटकर सीधा खाने पर पता लगता है कि वह कड़वा है। इसके लिए आप खीरे को काटकर उस पर नमक छिड़क दें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। नमक से खीरा पानी छोड़ देता है और उससे उसका कसैलापन भी निकलता है। फिर खाने से पहले खीरे को धो लें, इससे आपको नमकीन स्वाद भी नहीं लगेगा। अगर नमक डालकर खाते हैं, तो ऐसे ही खाएं।
- छिलका थोड़ा मोटा छीलें
खीरे को छिलते समय कुछ लोग उसका छिलका बिल्कुल पतला निकालते हैं। खीरा अगर गहरे हरे रंग का दिख रहा है, तो उसके कड़वे होने का शक भी ज्यादा होगा। ऐसे में आप छिलका थोड़ा मोटा ही छीलें और फिर धोकर खाएं। इसके अलावा आप खीरे को छीलने से पहले नमक वाले पानी में 15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। इससे भी उसका कड़वापन कम हो जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.