बालों की समस्या से आजकल ज्यादातर लोग परेशान हैं। अधिकतर लोगों को बाल झड़ने की दिक्कत होती है और कुछ लोगों को इतना ज्यादा हेयरफॉल हो जाता है कि गंजापन दिखाई देने लगता है। ऐसे में हम कड़ी पत्ता हेयर मास्क बनाने का तरीका बता रहे हैं जो मददगार साबित हो सकता है।
बालों के लिए कड़ी पत्ता के फायदे?
-बालों को हेल्दी और मजबूत रखने में मदद कर सकता है।
-बालों की चमक और मुलायमपन में मदद कर सकता है।
-स्कैल्प को पोषण देने में मददगार हो सकता है।
-समय से पहले बाल सफेद होने से रोक सकता है।
-बाल झड़ने को सीधे रोकता है।
हेयर मास्क बनाने का तरीका
-1 मुट्ठी ताजे करी पत्ते
– 1/4 कप नारियल का दूध
-1–2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर
कैसे बनाएं हेयर पैक
हेयर पैक बनाने के लिए करी पत्तों को सबसे पहले धोएं और फिर इन्हें 15 मिनट के लिए नारियल के दूध में भिगोकर रखें। इसे पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। इसमें आंवला पाउडर मिलाएं और तब तक मिक्स करें जब तक यह आसानी से लगाने लायक गाढ़ा न हो जाए।
कैसे लगाएं हेयर पैक
बालों पर इस हेयर पैक को लगाने के लिए बालों को पहले शैम्पू से धोकर साफ कर लें। फिर इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर हमेशा की तरह धो लें।
क्या है इस हेयर पैक के फायदे
- करी पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और प्लांट कंपाउंड होते हैं जो स्कैल्प की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।
- नारियल का दूध बालों को कंडीशन और मुलायम बनाने में मदद करता है।
- आंवला पाउडर को सदियों से आयुर्वेदिक ब्यूटी रूटीन में इस्तेमाल किया जा रहा है, यह बालों को पोषण देने वाला मास्क बनाने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर- यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.