BMW ने X1 SUV के लॉन्ग-व्हीलबेस यानी X1 LWB के पेट्रोल वर्जन को ऑफिशियली अनवील कर दिया है। इसकी कीमतों का ऐलान 21 अगस्त 2026 को किया जाएगा। आइए डीटेल में जानते हैं इस नई एसयूवी के बारे में।
1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
BMW X1 LWB में कंपनी का 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 156 bhp की पावर और 230 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसे 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह केवल फ्रंट व्हील्स तक पावर पहुंचाता है। रेग्युलर X1 के मुकाबले LWB पेट्रोल मॉडल का इंजन 22 bhp ज्यादा पावर देता है, जबकि इसका टॉर्क 230 Nm ही है।
ज्यादा लंबी और ज्यादा आरामदायक एसयूवी
X1 LWB की सबसे बड़ी खासियत इसका बड़ा साइज और ज्यादा स्पेस है। रेग्युलर मॉडल के मुकाबले इसकी लंबाई 116 mm और व्हीलबेस 108 mm बढ़ाया गया है। इसके चलते पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए करीब 15 mm ज्यादा सीट कुशन और 109 mm ज्यादा नी-रूम मिलता है। यानी लंबे सफर में रियर पैसेंजर्स को ज्यादा कंफर्ट मिलने की उम्मीद है।
फीचर्स की लंबी लिस्ट
फीचर्स के मामले में BMW ने X1 LWB को काफी प्रीमियम बनाया है। इसमें Adaptive LED हेडलैंप, ड्राइवर मेमोरी फंक्शन वाली पावर्ड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक ग्लास रूफ और 12-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा BMW Park Assist Plus, Level 2 ADAS, रियर AC वेंट्स के साथ ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल की, पावर्ड टेलगेट और डिजिटल प्रीमियम ऐप्स पैकेज भी दिया गया है। कार में 8 एयरबैग भी मिलते हैं।
BMW की एंट्री-लेवल लग्जरी SUV रेंज में अहम मॉडल
BMW को उम्मीद है कि X1 LWB नए ग्राहकों को प्रीमियम कार सेगमेंट में अपनी तरफ खींचेगी करेगी। कंपनी के पास पहले से ही X1 के डीजल और इलेक्ट्रिक LWB मॉडल के साथ मिनी रेंज और 2 Series Gran Coupe जैसे एंट्री-लेवल मॉडल मौजूद हैं। ऐसे में पेट्रोल X1 LWB इस रेंज को और मजबूत करेगी। अपने सेगमेंट में इसका बड़ा साइज और अलग-अलग पावरट्रेन ऑप्शन इसे खास बनाते हैं। इसकी कीमत का खुलासा 21 अगस्त को होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.