टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों खुशियों की एक लहर दौड़ रही है. दरअसल, छोटे पर्दे की कई मशहूर एक्ट्रेसेस जल्द ही मां बनने वाली हैं, जिसे लेकर उनके फैंस भी खुश और उत्साहित हैं. करिश्मा तन्ना से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक, कई जानी-मानी हसीनाएं अपनी जिंदगी के सबसे खास सफर मदरहुड की ओर कदम बढ़ा रही हैं. आइए जानते हैं उन 5 एक्ट्रेसेस के बारे में, जिनके घर जल्द ही नन्हीं किलकारियां गूंजने वाली हैं.
करिश्मा तन्ना
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने साल 2022 में मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से शादी रचाई थी. अब शादी के 4 साल बाद करिश्मा मां बनने वाली हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही पति वरुण के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की. ये कपल अगस्त 2026 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है. गौरतलब है कि करिश्मा 42 साल की उम्र में पहली बार मां बनने जा रही हैं.
दिव्यांका त्रिपाठी
टीवी की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक दिव्यांका त्रिपाठी 41 की उम्र में मां बनने वाली हैं, जिसे लेकर वो काफी एक्साइटिड हैं. दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया जून 2026 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे. इस कपल ने 19 मार्च को सोशल मीडिया पर एक मैटरनिटी फोटोशूट के साथ यह खुशखबरी शेयर की. हाल ही में दिव्यांका के बेबी शावर सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. बता दें कि दिव्यांका और विवेक साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे. अब शादी के 10 साल बाद ये कपल पेरेंट्स बनने वाला है.

सुरभि ज्योति
‘नागिन 3’ फेम सुरभि ज्योति ने साल 2024 में अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी से शादी की थी. अब शादी के 2 साल बाद दोनों माता-पिता बनने वाले हैं. सुरभि ने 11 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को ये गुड न्यूज दी. उन्होंने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉट करती दिखीं.

क्रिसैन बैरेटो
‘कैसी ये यारियां’ की एक्ट्रेस क्रिसैन बैरेटो ने इस साल वैलेंटाइन डे के खास मौके पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की. इस हसीना ने साल 2023 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नाथन करमचंदानी से शादी रचाई थी. अब शादी के 3 साल बाद ये कपल माता-पिता बनने वाला है. हाल ही में USA में क्रिसैन का बेबी शावर सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए.

आसिया काजी
‘बंदिनी’ और ‘बालिका वधू’ की एक्ट्रेस आसिया काजी भी जल्द मां बनने वाली हैं. उन्होंने ईद 2026 के मौके पर सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की थी. बता दें कि आसिया ने साल 2024 में एक्टर गुलशन नैन से एक निजी समारोह में शादी की थी. अब शादी के 2 साल बाद दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.