बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेता के के मेनन आज यानी की 02 अक्टूबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मों में आने से पहले वह थिएटर करते थे, जहां पर उन्होंने अपने अभिनय को निखारा। इसके बाद उन्होंने टीवी और फिर ओटीटी और बॉलीवुड फिल्मों में अपना जादू चलाया। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता के के मेनन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और परिवार
केरल के तिरुवनंतपुरम में 2 अक्टूबर 1966 को के के मेनन का जन्म हुआ था। इनका पूरा नाम कृष्णा कुमार मेनन है। इनकी परवरिश महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुई थी और इन्होंने यहीं से अपनी पढ़ाई भी पूरी की। के के मेनन ने एमबीए किया और मुंबई से फिजिक्स में बैचलर डिग्री हासिल की।
थिएटर से की एक्टिंग की शुरूआत
कॉलेज में पढ़ाई खत्म करने के बाद केके मेनन ने एक एड कंपनी में नौकरी की। वहीं उनके अभिनय करियर की शुरूआत थिएटर से हुई। थिएटर में उनको पहली बार जाने-माने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने नसीरुद्दीन के नाटक ‘महात्मा वर्सेज गांधी’ काम किया। फिर वह सालों तक थिएटर से जुड़कर काम करते रहे।
टीवी डेब्यू
थिएटर में अच्छा-खासा एक्सपीरियंस होने के बाद उनको टीवी में काम करने का मौका मिला। केके मेनन की सीरियल ‘डर’ से छोटे पर्दे पर शुरूआत हुई। इस सीरियल में अभिनेता ने इंस्पेक्र अविनाश का रोल निभाया था। फिर अभिनेता ने प्रधानमंत्री नाम के शो में काम किया था। केके मेनन ने छोटे पर्दे पर ‘प्रधानमंत्री टाइम बम’, ‘सैटरडे सस्पेंस’ और ‘स्टार बेस्ट सेलर’, जैसे शो में काम किया। इसके अलावा साल 1999 में उन्होंने अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी शॉर्ट फिल्म ‘लास्ट ट्रेन टू महाकाली’ में भी काम किया।
बॉलीवुड में बनाई पहचान
फिल्म ‘नसीम’ से केके मेनन ने बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन अभिनेता को असली पहचान फिल्म सत्या से मिली थी। इसके बाद उन्होंने साल 1998 में आई फिल्म ‘बॉम्बे बॉयज’ में काम किया। फिर वह कई फिल्मों में नजर आए। उन्होंने ‘बेबी’, ‘गाजी अटैक’, ‘लाइफ इन ए मेट्रो’, ‘सरकार’, ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘गुलाल’ और ‘हैदर’ सहित कई शानदार फिल्मों में नजर आए और उन्होंने खुद को एक बेहतरीन अभिनेता के तौर पर इंडस्ट्री में साबित किया।
ओटीटी पर चलाया जादू
केके मेनन ओटीटी पर भी अपने बेहतरीन अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं। हॉटस्टार की ‘स्पेशल ऑप्स’ वेब सीरीज में केके मेनन ने हिम्मत सिंह नाम के रोल से दर्शकों का दिल जीता। इसके अलावा कॉमेडी शो ‘आदर्श बाल विद्यालय’ में भी उनके किरदार को काफी पसंद किया गया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.