भव्या सिंह ने क्या-क्या दावा किया?
भव्या सिंह ने अपूर्वा पडगांवकर पर सीधे तौर पर चीटिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिव्या को पता है कि उनका पति उन्हें धोखा दे रहा है, लेकिन उन्होंने अपने पति पर भरोसा किया, भव्या पर नहीं।
भव्या ने दावा किया कि अपूर्वा दूसरी लड़कियों को अपनी तस्वीरें भेजते थे। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी सगाई के दिन भी अपूर्वा दूसरी लड़कियों को तस्वीरें भेज रहे थे। भव्या के मुताबिक, दिव्या अब इस मामले में सबूत इकट्ठा कर रही हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
इसे भी पढ़ें: MTV Roadies के 21वें सीजन का हुआ ऐलान, Rannvijay की हुई वापसी, सितंबर में शुरू होंगे Audition
वरुण सूद का भी किया जिक्र
भव्या सिंह ने दिव्या अग्रवाल के पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए वरुण सूद पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि वरुण को अपना ‘कर्मा’ मुंह पर मिल गया है और उन्हें खुश होना चाहिए। भव्या सिंह के इन आरोपों पर अभी तक दिव्या अग्रवाल और उनके पति अपूर्वा पडगांवकर की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
इसे भी पढ़ें: फिल्म Toxic के खराब रिव्यू पर विवाद, मेकर्स ने कई यूट्यूबर्स को भेजा लीगल नोटिस
अलग-अलग रह रहे हैं दिव्या और अपूर्वा
दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा पडगांवकर के अलग-अलग रहने को लेकर भी पहले कई तरह की बातें सामने आई हैं। हालांकि, दिव्या ने इस पर सफाई देते हुए अलग रहने को लेकर अपनी बात रखी थी। दिव्या ने कहा था कि अलग रहना बहुत खूबसूरत चीज है। उन्होंने बताया कि उन्हें अपना स्पेस पसंद है और उनके पति को भी अपना स्पेस पसंद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.