टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में शुमार दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अक्सर चर्चा में रहते हैं. वहीं आज 20 जून को शोएब इब्राहिम आपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर दीपिका ने बेहद खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए अपने दिल की बात लिखी, जिसमें उन्होंने शोएब को अपनी ताकत, सुकून और सबसे बड़ा सहारा बताया.
दीपिका ने पति शोएब पर लुटाया प्यार
शोएब इब्राहिम के बर्थडे पर दीपिका कक्कड़ ने एक खास तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों मास्क लगाए नजर आ रहे हैं. तस्वीर किसी हॉसपिटल की लग रही है. फोटो में दीपिका प्यार भरी नजरों से शोएब की ओर देखती दिखाई दे रही हैं. इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया.
दीपिका ने शोएब को विश करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘तुम्हारा साथ मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी नेमत है. हालात चाहे जैसे भी हों, मुझे पता है कि मैं हर मुश्किल का सामना कर लूंगी, क्योंकि तुम मेरे साथ हो. मेरी सबसे बड़ी ताकत, मेरा सबसे बड़ा सहारा, मेरी जिंदगी… मेरा सुकून.’
ये भी पढ़ेंः साड़ी में कंगना रनौत ने ढाया कहर, हुमा कुरैशी का दिखा स्टाइलिश लुक, एयरपोर्ट पर छाया एक्ट्रेसेस का अंदाज
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो शोएब. तुम्हें देने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं है, मेरी झोली खाली है…बस मेरी हर दुआ में तुम्हारा नाम शामिल है.’ दीपिका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, और फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
दीपिका और शोएब की लव स्टोरी
बता दें दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की जोड़ी को फैंस टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ से पसंद करते आए हैं. दीपिका और शोएब की लव स्टोरी भी ‘ससुराल सिमर का’ के सेट से ही शुरू हुई थी. साल 2011 में शुरू हुए इस शो में दोनों ने ‘सिमर’ और ‘प्रेम’ (पति-पत्नी) की भूमिका निभाई थी. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया और जल्द ही ये ऑफ-स्क्रीन रिश्ते में बदल गई. कपल ने 22 फरवरी 2018 को शादी कर ली. दोनों एक बच्चे के पेरेंट्स हैं.
ये भी पढ़ेंः कौन हैं चेतना पांडे? हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड- 3डी’ में मचा रहीं धमाल, रियल लाइफ में हैं बेहद ग्लैमरस
वहीं, दीपिका कक्कड़ इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. दीपिका पिछले कुछ महीनों से स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं. पिछले साल उनकी सर्जरी हुई थी. दीपिका का इलाज चल रहा है. वो अपने यूट्यूब के जरिए फैंस अपनी हेल्थ से जुड़े अपडेट देती रहती हैं.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js