Dinesh Chandimal IND vs SL: श्रीलंका के अनुभवी क्रिकेटर दिनेश चांदीमल गॉल टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। चांदीमल के गर्दन और कंधे में चोटिल लगी है।
श्रीलंका बोर्ड ने जारी किया बयान
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने बयान में कहा, ”दिनेश चांदीमल को चौथे दिन के पहले सेशन में बाउंड्री रोकने के प्रयास में चोट लगी। डाइव लगाते समय उनके दाहिने कंधे और गर्दन में चोट आई। टीम के फिजियोथेरेपिस्ट और डॉक्टर ने मैदान पर उनकी जांच की और उन्हें एहतियात के तौर पर स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है। स्कैन के नतीजे आने के बाद अपडेट दिया जाएगा।” यह चांदीमल का श्रीलंका के लिए 93वां टेस्ट है। वह 6500 से अधिक रन बना चुके हैं, जिसमें 16 शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं। चांदीमल ने श्रीलंका की ओर से दिसंबर 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था।
चौथे दिन पहले सेशन कैसा रहा?
चौथे दिन के पहले सेशन में भारत ने दूसरी पारी में 29 ओवर में 116 रन जोड़कर चार विकेट गंवाए। असिथा फर्नांडो ने पहले ओवर में यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा दिया था। उनका खाता नहीं खुला। केएल राहुल ने 47 गेंदों में 35 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो छक्के हैं। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ 65 रनों की साझेदारी की। कप्तान शुभमन गिल फिर फ्लॉप रहे। उन्होंने 20 गेंदों में महज 8 रन जुटाए। पडिक्कल फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 75 गेंदों में छह चौकों के जरिए 44 रन बनाए। उन्हें केशर नुवांथा ने 28वें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। पडिक्कल ने पहली पारी में 167 रन जुटाए थे। लंच ब्रेक तक भारत की कुल बढ़त 294 रनों की थी।
चांदीमल का गॉल में नहीं चला बल्ला
भारत ने पहली पारी में 178 रनों की बढ़त ली थी। भारत ने 462 का स्कोर बनाने के बाद श्रीलंका की पहली पारी को 284 रनों पर ढेर किया। सोनल दिनुशा (110) ने शतक लगाया जबकि निरोशन डिकवेल ने 80 रन जुटाए। श्रीलंका ने 90 रन पर पांच विकेट गंवाए थे लेकिन दिनुशा और डिकवेला ने छठे विकेट के लिए 146 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। अनुभवी बल्लेबाज चांदीमल (4) समेत श्रीलंका के छह प्लेर 15 का आंकड़ा नहीं छू सके थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.