दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 30 की उम्र वाली महिलाओं को भी इसका खतरा देखा जा रहा है। डॉक्टर के अनुसार, जिस तरह से हमारी दैनिक रुटीन और खानपान में गड़बड़ी हुई, तब से चिंता और बढ़ गई है।
महिलाओं में बढ़ता हुआ मोटापा, शारीरिक निष्क्रियता, मां बनने में समस्या आना। वहीं, हार्मोनल बदलाव और कई जेनटिक कारण से भी ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़े हैं। अगर आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करती हैं, तो इसका जोखिम कम हो जाता है। आइए आपको बताते हैं कैसर से बचाव करने के उपाय।
ब्रेस्ट कैंसर के लिए सुपरफूड
– अगर आप लंबे समय से संतुलित आहार, पर्याप्त मात्रा में फाइबर, फल-सब्जियां, साबुत अनाज का सेवन करें, तो इससे कैंसर उत्पन्न होने वाली स्थिति कम हो जाती है।
– कैंसर से बचने के लिए जीवनशैली में काफी सुधार करना जरुरी है। जैसे कि नियमित व्यायाम, वेट कम करना और स्तन की समय-समय पर जांच जरुर चेक कराएं है।
ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कैसे कम करें?
-रिसर्च में पता चला है कि पौधों पर आधारित संतुलित आहार, पर्याप्त फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर भोजन शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में मदद करता है।
– हेल्दी आहार का सेवन करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। मोटापा के कारण ब्रेस्ट कैंसर का खतरा अधिक देखने को मिलता है।
किन चीजों का करें सेवन
– आप फल और सब्जियों का सेवन करें, साबुत अनाज, दालें-बीन्स और ओमेगा-3 युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करें। फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ई, कैरोटेनॉयड्स, पॉलीफेनॉल और अन्य एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।
– ये पोषक तत्व कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री-रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में सहायक है।
– आप ब्रोकली, फूलगोभी जैसी सब्जियों में कई ऐसे यौगिक होते हैं, जो शरीर से कैंसर की वृद्धि को कम करने में मददगार साबित होते हैं।
क्या चीजें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ा देती है
प्रोसेस्ड फूड, चीनी वाली चीजें, ट्रांस फैट और तली हुई चीजों खाने से मोटापा और मेटाबॉलिक समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, शराब पीने की आदत से भी ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम बढ़ जाते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.