जिम्बाब्वे दौरे पर बल्ले से लगातार नाकाम रहने के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ऐसा विस्फोटक जवाब दिया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। पंजाब इंटर-डिस्ट्रिक्ट सीनियर वनडे टूर्नामेंट में अभिषेक ने गेंदबाजों पर ऐसा कहर बरपाया कि चौकों-छक्कों की बारिश हो गई। उन्होंने महज 91 गेंदों में 233 रन ठोककर न सिर्फ अपनी फॉर्म में वापसी के संकेत दिए, बल्कि विरोधी टीम के गेंदबाजों की भी जमकर खबर ली।
2 अगस्त को खेले गए पंजाब स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर वनडे लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट 2026-27 के मुकाबले में अमृतसर सीनियर टीम की ओर से खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने तरनतारन के खिलाफ यह यादगार पारी खेली। 25 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी 233 रन की पारी में 15 चौके और 25 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 256.04 का रहा।
अभय चौधरी के साथ मिलकर की 300+ रनों की साझेदारी
अभिषेक ने पारी की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पहले विकेट के लिए अभय चौधरी के साथ 305 रन की विशाल साझेदारी की। अभय ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 गेंदों में 93 रन बनाए। अभिषेक 25वें ओवर की चौथी गेंद पर आशीष लॉरेंस का शिकार बने, लेकिन तब तक वह विपक्षी टीम की उम्मीदें लगभग खत्म कर चुके थे।
उनकी इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत अमृतसर सीनियर ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 533 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम में सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज सलील अरोड़ा भी शामिल थे, जिन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 29 रन का योगदान दिया।
अभिषेक शर्मा के एशियन गेम्स की चुनौती
अभिषेक शर्मा के लिए यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। भारत की ओर से तीनों T20I मुकाबले खेलने वाले अभिषेक सिर्फ 1, 8 और 2 रन ही बना सके थे। उनकी खराब बल्लेबाजी को लेकर काफी आलोचना हुई थी और ICC T20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान से फिसलने के बाद उनका आत्मविश्वास भी सवालों के घेरे में था। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में खेली गई यह 233 रन की तूफानी पारी उनके फॉर्म में वापसी का संकेत मानी जा रही है। अब क्रिकेट फैंस की नजरें सितंबर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 पर होंगी, जहां अभिषेक भारतीय टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें:
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन के स्क्वॉड का हुआ ऐलान, रिंकू सिंह को मिली उपकप्तानी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.