Uorfi Javed: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर-एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वो अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के लिए नहीं, बल्कि पहचान और धर्म को लेकर वायरल हो रहे दावे के लिए है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपना नाम और धर्म दोनों बदल लिया है। अब उर्फी ने इस पर जवाब दिया और एक हेटर की तगड़ी क्लास लगाई है।
दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो शेयर कर दावा किया कि उर्फी जावेद ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। वो मुस्लिम से हिंदू बन गई है। उन्होंने अपना नाम बदलकर रिता भारद्वाज रख लिया है। उर्फी को लेकर ये भी कहा गया कि उनके पास रिवीलिंग कपड़े पहनने के अलावा और कोई टैलेंट नहीं है। यूजर ने ये भी कहा कि उर्फी को आधे-नंगे कपड़ों में देखकर उन्हें शर्म आती है।
मैंने कभी अपना धर्म नहीं बदला- उर्फी
अब इन्हीं आरोपों पर उर्फी जावेद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘कैसे-कैसे चोमू लोग खुद को पत्रकार कहते हैं! आंटी, थोड़ा होमवर्क कर लीजिए। मैंने कभी अपना धर्म नहीं बदला। वैसे भी मैं किसी धर्म को नहीं मानती हूं।’
‘सिर्फ कपड़ों को लेकर नंगी नहीं बल्कि…’
उन्होंने आगे लिखा, ‘इसके अलावा मैं सिर्फ अपने कपड़ों को लेकर नंगी नहीं होती हूं, बल्कि अपने शब्दों को लेकर भी नंगी हूं। लेकिन आज मेरा मूड नहीं है।’
उर्फी ने इसके बाद यूजर के उस दावे पर जवाब दिया जिसमें कहा गया कि उनके पास कोई काम नहीं है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘एक बार गूगल करके देख लीजिए कि मैंने कितने शोज किए हैं। बुराई करनी है तो बिंदास होकर करो, लेकिन झूठी खबरें मत फैलाओ। आपका मेकअप देखकर मुझे शर्म आ गई और आपकी जर्नलिज्म पर भी। मैं आपके बारे में ऐसा नहीं कर सकती, क्योंकि किसी को फर्क ही नहीं पड़ता आंटी जी।’
उन्होंने आगे कुछ मैसेजेस के स्क्रीनशॉट शेयर किए जिसमें लिखा था मीता चौधरी आंटी इतनी ट्रिगर हो गईं, लेकिन उनके फैक्ट्स बहुत गलत थे। मैंने कोई नकली बूब्स नहीं लगवाए हैं। बस इसलिए कि उनका चेहरा लटका हुआ है, तो अब वो मेरे बूब्स से ऑब्सेस हैं। उन्होंने मुझे कुछ मैसेज भेजे हैं जिन्हें मैं अपलोड नहीं कर सकती। अब उन्होंने वीडियो भी डिलीट कर दिए हैं और मुझे ब्लॉक कर दिए हैं। देखों, मैं उनको लेकर डिसरिपेक्टफुल नहीं हो सकती क्योंकि वह मेरे दादा जी की तरह दिखती हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.